
Exercises for Kids with Autism: ऑटिस्टिक बच्चे भी आम बच्चों की तरह जीवन यापन कर सकते हैं। ऑटिस्टिक बच्चों की बुद्धि शार्प होती है लेकिन उन्हें समझाने के लिए कुछ अलग तरीके अपनाने पड़ते हैं।अगर सही से बच्चों को शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में शामिल किया जाए तो उनका परफॉर्मेंस बेहतर हो जाता है। कुछ व्यायाम ऑटिस्टिक बच्चों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं जिससे कि उनका स्वास्थ्य बेहतर बनता है। आईए जानते हैं ऑटिस्टिक बच्चों के लिए कौन-से व्यायाम फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
तैराकी शरीर को एक्टिव बनाने के लिए बेहतरीन व्यायाम साबित हो सकती है। इसके लिए बच्चों को धीमे-धीमे तैराकी के गुर सिखाएं। स्वीमिंग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी मदद करती है।
रनिंग करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और तनाव कम होता है। ऑटिस्टिक बच्चों को रोजाना सुबह या शाम 5 से 10 मिनट की रनिंग जरूर करनी चाहिए।
ऑटिस्टिक बच्चों के लिए मार्शल आर्ट भी सेल्फ कंट्रोल के लिए अच्छा व्यायाम है। मार्शल आर्ट से बच्चे अनुशासन भी सीखते हैं और उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। इससे शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है।
ऑटिस्टिक बच्चों को आप साइकलिंग भी करा सकते हैं। अगर बच्चा साइकिलिंग करने में डर रहा है तो आप किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं। बच्चे को साथ ही खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करें।
अगर आप ऑटिस्टिक बच्चों को व्यायाम करा रहे हैं तो उसकी रुचि और क्षमता के अनुसार ही व्यायाम का चयन करें। अगर बच्चे को किसी तरह की समस्या हो रही है तो जबरदस्ती उसे एक्सरसाइज कराने पर प्रेशर ना दें। जरूरत हो तो आप किसी एक्सपर्ट या थेरेपिस्ट की मदद भी ले सकते हैं ताकि ऑटिस्टिक बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.