तेजी से बढ़ रहा तापमान, हीटस्ट्रोक के दस्तक से पहले ही करें ये उपाय

Published : Feb 21, 2025, 07:00 PM IST
avoid heatstroke heat exhaustion

सार

गर्मी में हीटवेव से बचने के लिए सूती कपड़े पहनें, ऑयली फूड से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें। निर्जलीकरण के लक्षण जैसे मुंह सूखना, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो तो तुरंत पानी, इलेक्ट्रॉल और नींबू पानी पिएं।

Avoid Heatstroke: फरवरी का महीना चल रहा है और लोग अभी से ही गर्मी को लेकर परेशान होना शुरू हो गए हैं। पुणे में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। वहीं हैदराबाद में फरवरी में ही 35 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पहुंच गया है। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्च से अप्रैल तक के बीच में गर्मी कितनी ज्यादा बढ़ जाएगी। गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशान करती है हीटवेव। 40 से लगाकर45 डिग्री सेंटीग्रेट तक तापमान आसानी से पहुंच जाता है। आईए जानते हैं हीटवेट से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

पहचानें निर्जलीकरण के लक्षण

  • शरीर में पानी की कमी या निर्जलीकरण होने पर विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं।
  • मुंह का सुखना या अधिक प्यास लगना 
  • यूरिन का रंग गाढ़ा हो जाना
  • चक्कर आना या थकान लगना 
  • दिल की धड़कन तेज होना 
  • कमजोरी का एहसास
  • मांसपेशियों में ऐंठन होना
  • बहुत पसीना आना 

उपरोक्त निर्जलीकर या डीहाइड्रेशन के लक्षण दिखते हैं तो इसे इग्नोर न करें। आपको भी गर्मी में ऐसे लक्षण दिखते हैं तो तुरंत शरीर में पानी की कमी को पूरा करें। नमक, शक्कर का घोल, इलेक्ट्रॉल, नींबू पानी आदि पीकर शरीर में पानी की कमी को दूर करें।

गर्मियों में पहनें सूती सॉफ्ट कपड़े

गर्मियों के मौसम में पतले सूती कपड़े सबसे ज्यादा आरामदायक होते हैं। आपको अपनी वॉर्डरोब में सूती कपड़ों के विभिन्न डिजाइंस को शामिल करना चाहिए। अगर आप गर्मी में जॉर्जेट, वेलवेट पहनते हैं तो ये आपके शरीर से चिपकता है और ज्यादा गर्मी पैदा करता है। गर्मी के हिसाब से अपनी वॉर्डरोब को सजाएं।

सिर्फ डांस नहीं, खुद को Fit रखने के लिए इतने जतन करती हैं धनश्री वर्मा

हीटवेव में न निकले बाहर

हीटवेव से बचने के लिए बाहर गर्मी में जाने से बचें। अगर आपको जाना ही पड़े तो छाते का इस्तेमाल जरूर करें। मुंह में सूती कपड़ा बांध कर भी हीट वेव से काफी हद तक बच सकते हैं।

ऑयली फूड गर्मियों में करें अवॉइड

ज्यादा तेल और मसाले वाला भोजन शरीर की गर्मी को बढ़ाता है। आपको शरीर की गर्मी कम करनी है तो सादा भोजन खाएं। साथ ही पानी खूब पिएं। ऐसा करने से शरीर को ठंडक मिलेगी और गर्मी भी कम लगेगी।

और पढ़ें: कम करना है वजन, अपनाएं Bhumi Pednekar की ये 4 Tips, हफ्तेभर में दिखेगा फर्क

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत