Ayurvedic remedy for joint pain: जोड़ों के दर्द से राहत पाने का आसान आयुर्वेदिक तरीका। नमक की पोटली से पाएं दर्द से छुटकारा। जानिए कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें।
आजकल बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान और घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन गई है। पहले जहां वयस्कों में यह समस्या देखने को मिलती थी, वहीं अब युवा भी घुटने, कमर और कंधों के दर्द से परेशान होने लगे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यहां हम आपको बिना दवाइयों के इस दर्द से राहत पाने का आसान आयुर्वेदिक तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
25
क्या है यह खास तरीका?
आयुर्वेद में जोड़ों, कमर और कंधों में अकड़न और दर्द से राहत पाने के लिए सदियों से नमक की पोटली का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे सॉल्ट हीट पैड भी कहते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में कहीं भी दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में अकड़न है, तो दवाइयां लेने से पहले आप इस आसान आयुर्वेदिक उपाय को आजमा सकते हैं।
35
कैसे करता है काम?
शरीर पर सॉल्ट हीट पैड लगाने से उस हिस्से में रक्त संचार बढ़ता है। इससे मांसपेशियां ढीली होती हैं और दर्द, अकड़न या खिंचाव से राहत मिलती है। कमर दर्द, गर्दन की अकड़न, गठिया दर्द, चोट के बाद सूजन और यहां तक कि पीरियड्स के दर्द में भी आप इस कारगर उपाय को आजमा सकते हैं।
इसके लिए एक कपड़ा लें और उसमें दरदरा नमक भर दें। अब इसे तवे पर 2-3 मिनट तक गर्म करें। तय समय के बाद पोटली को हथेली पर रखकर तापमान चेक करें। ध्यान रखें कि यह बहुत ज्यादा गर्म न हो। अगर तापमान सही लगे तो आप इसे शरीर के उस हिस्से पर लगा सकते हैं जहां दर्द हो रहा है।
55
इन बातों का रखें ध्यान
नमक को ज्यादा गर्म न करें, नहीं तो यह त्वचा को जला सकता है।
अगर कपड़ा पुराना हो जाए तो उसे बदल दें। आप नमक को कई बार गर्म करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह यह आसान, सस्ता और कारगर घरेलू उपाय आपके शरीर को आराम पहुंचाने में काफी मददगार हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.