Period Cramps: पीरियड्स के असहनीय दर्द से जूझ रही हैं? घर पर ही बनाएं ये 5 आसान ड्रिंक्स और पाएं तुरंत आराम। अदरक, अजवाइन, मेथी, जीरा और हल्दी जैसे किचन में मौजूद मसालों से बनाएं ये जादुई पेय।

Remedies to Relieve Period Cramps: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। 12 साल से लेकर 55 साल की हर महिला इस दौर से गुजरती है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है। इससे राहत पाने के लिए उन्हें दवा भी लेनी पड़ती है, लेकिन कोई भी पेनकिलर हमारे लिवर पर बुरा असर डालती है, इसलिए आप घर पर ही कुछ ड्रिंक्स बनाकर पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत पा सकती हैं। तो इस लेख में हम जानेंगे कि वो कौन सी ड्रिंक्स हैं जिन्हें आपको पीरियड्स के दौरान जरूर पीना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर महीने पीरियड्स का भयानक दर्द आपकी लाइफस्टाइल को खराब कर देता है। यह दर्द हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी आसानी से अपना रूटीन फॉलो कर लेती हैं क्योंकि उन्हें इस दौरान ज्यादा दर्द नहीं होता, वहीं कुछ को इतना असहनीय दर्द होता है कि उनके लिए घर और ऑफिस का काम मैनेज करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में आप घर पर ही कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस दर्द से राहत पा सकती हैं।

पीरियड्स में होने वाले क्रैम्प से राहत पाने के लिए बनाएं ये ड्रिंक्स

अदरक का पानी है कारगर (Ginger water is effective)

अगर आप मासिक धर्म के दौरान होने वाले क्रैम्प से परेशान हैं तो आपको इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय अपनाना चाहिए। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें, फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें, फिर 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और थोड़ा नॉर्मल होने पर इस पानी को पी लें, इससे पीरियड्स के दर्द में राहत मिलेगी।

अजवाइन का पानी भी है लिस्ट में (Ajwain water is also in the list)

रसोई का यह मसाला सदियों से पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर रहा है। पीरियड्स के दौरान भी इसका सेवन करने से आपको पेट दर्द से राहत मिल सकती है। आप अजवाइन के बीजों को भूनकर खा सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीज उबालें। इसे पीने से क्रैम्प की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मेथी का पानी पीने से मिलेगी राहत (Drinking fenugreek water will give relief)

मेथी के बीजों का असर सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं बल्कि पीरियड्स के दर्द को कम करने में भी देखा गया है। इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि रात को एक चम्मच मेथी के बीज भिगो दें और अगले दिन इस पानी को पकाएं और फिर छलनी से छानकर पी लें। इससे दर्द दूर होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाएगा जीरा पानी (Cumin water will give relief from period pain)

जीरे का इस्तेमाल सिर्फ किचन में तड़का लगाने के लिए ही नहीं किया जाता है क्योंकि जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं जो पेट दर्द और ऐंठन में राहत पहुंचाते हैं।

पीरियड्स के दर्द को कम करता है हल्दी का पानी (Turmeric water reduces period cramps)

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं और फिर इस पानी को उबालें। इस पानी को पीने से पेट दर्द और कमर दर्द में राहत मिलती है।