खास है Bharti Singh के 91 से 71 किलो वेट लॉस जर्नी का राज, कोई भी कर सकता है फॉलो

Published : Jul 03, 2025, 10:08 AM IST
Bharti Singh birthday special weight loss journey and diet

सार

Bharti Singh weight loss journey: भारती सिंह ने इंटरमिटेंट फास्टिंग और बैलेंस्ड डाइट से 20 किलो वजन घटाया। जानिए कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का फिटनेस और डाइट प्लान।

Bharti Singh Fitness: कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह का आज 41 वर्ष की पूरी हो गई हैं। भारतीय सिंह की टीवी जर्नी को हर किसी ने देखा है और खुद महसूस किया है कि भारती ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया। शुरुआत में जब भारती टीवी इंडस्ट्री में आई थीं तब उनके मोटापे को लेकर खूब बातें होती थी। भारती ने अपने ह्यूमर टैलेंट को बरकरार रखते हुए अपने वेट लॉस पर भी ध्यान दिया। करीब 15 से 20 किलो वजन भारती ने कुछ खास टिप्स की मदद से कम किया। कॉमेडियन ने इंटरमिटेंट फास्टिंग, पोर्शन कंट्रोल और माइंडफुल ईटिंग हैबिट्स को अपनाया जिसके कारण फिट रहने में मदद मिली। जानते हैं कि भारती सिंह ने खुद को फिट बनाने के लिए आखिर क्या खास टिप्स अपनाएं?

वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग

वेट लॉस के लिए भारती सिंह ने इंटरमिटेंट फास्टिंग रूल अपनाया। इंटरमिटेंट फास्टिंग में 16: 8 मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। इस मेथड में 8 घंटे तक खाया जाता है वही 16 घंटे तक फास्ट किया जाता है। आप 12 बजे से शाम को 7:00 बजे कुछ भी खा सकते हैं वहीं उसके बाद उपवास रखना पड़ेगा। 

भारती सिंह का बैलेंस्ड डाइट प्लान

भारती सिंह ने वेट कम करने के लिए भूखे रहने के बजाय बैलेंस्ड डाइट लेना पसंद किया। उनके खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट ओर अन्य न्यूट्रिएंट्स शामिल होते थे। भारती ने इस बात का ध्यान रखा कि भूखे रहने के बजाय 8 घंटे के दौरान भरपेट खाएं ताकि शरीर को पूरा न्यूट्रिशन मिले। उन्होंने शाम को 7:00 बजे खाना बंद कर दिया जिसका वेट लॉस में असर दिखाई पड़ा। भारती माइंडफुल ईटिंग में विश्वास रखती हैं जिसमें स्मार्ट फूड्स शामिल होते हैं।

प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट्स से मेटाबॉलिज्म हाई

 भारती ने साथ में ही प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट्स भी लेना शुरू किया जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और क्रेविंग को कंट्रोल करते हैं। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से कैलोरी बर्न होती है और साथ ही वजन भी कम होने लगता है। 

मोटीवेशन से मिली वेट लॉस में मदद

 भारती मानती हैं कि वेट लॉस के लिए उन्हें मेंटल सपोर्ट पूरा मिला जिसके कारण उन्हें किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो भारती सिंह से कुछ टिप्स ले सकते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!
Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!