
आपने कच्चे केले की सब्जी से लेकर पके केले की स्मूदी बनाकर पी होगी। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि पोषण का खजाना भी होती है। क्या आपने कभी उबले केले खाएं हैं? जी हां! उबले केले कई देशों में पारंपरिक भोजन का हिस्सा माना जाते हैं। ये कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए पौष्टिक आहार समान होते हैं। जानिए कैसे उबला केला सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।
उबला कला बेहद नरम होता है और यह पचाने में भी आसान होता है। अगर आपका पेट सेंसिटिव है, तो उबाल केला खाने से पाचन तंत्र को आराम मिलेगा। आप बच्चों से लेकर बुजुर्गो को खाने के लिए उबला हुआ केला दे सकते हैं।
केले में कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान भी कम हो जाती है। यही कारण है कि लोग इसे नाश्ते या वर्कआउट में खाना पसंद करते हैं।
और पढ़ें: इम्यूनिटी से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, मानसून में जामुन खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
केला फाइबर से भरपूर होता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे न सिर्फ वेट लॉस में मदद मिलती है बल्कि भूख भी कंट्रोल में रहती है। आप सीमित मात्रा में रोजाना केले का सेवन कर सकते हैं।
उबले केले में पोटैशियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे खाने से न सिर्फ मसल्स मजबूत बनती हैं बल्कि शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली भी बेहतर होती है।
और पढ़ें: जिम में हद से ज़्यादा कसरत पड़ सकती है भारी, 23 साल के लड़के की किडनी फेल
नोट: उबला केला भले ही पोषण से भरपूर हो लेकिन सीमित मात्रा में ही रोजाना सेवन करना चाहिए। अधिक केले का सेवन करने से ब्लड में शुगर की मात्रा भी बढ़ सकती है। वहीं कुछ लोगों को कब्जित भी हो सकती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.