Jamun Benefits in Monsoon: बारिश के मौसम में जामुन खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? क्या जामुन इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है? मानसून में जामुन खाने से त्वचा को क्या लाभ पहुंचते हैं?
बारिश का मौसम शुरू होते ही मार्केट में जामुन मिलने लगते हैं। ताजगी और ठंडक देने वाला यह फल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि स्वास्थ्य को भी कई फायदे पहुंचाता है। छोटा दिखने वाला जमुनी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे कई तरीके के हेल्थ बेनिफिट्स पहुंचते हैं। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में जामुन क्यों खाना चाहिए।

जामुन में मौजूद न्यूट्रीशन
100 ग्राम जामुन में लगभग 60-65 कैलोरी, 14-15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
- विटामिन C
- फाइबर
- आयरन
- कैल्शियम
- पोटैशियम
- मैग्नीशियम
- फॉस्फोरस
- एंटीऑक्सीडेंट्स
- एंथोसायनिन
- कार्बोहाइड्रेट्स
- प्रोटीन
- फोलेट
इम्यूनिटी होती है मजबूत
जमुना में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे न सिर्फ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि मानसून में बढ़ने वाले संक्रमण से भी सुरक्षा मिलती है। इस तरह से जमुना आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है।
जामुन से डायजेशन मजबूत
बारिश के मौसम में डाइजेशन थोड़ा वीक हो जाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में जामुन का सेवन करने से न सिर्फ फाइबर मिलता है बल्कि कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
ब्लड शुगर करता है कंट्रोल
जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
और पढ़ें: छोड़ें महंगे हेयर केरोटिन का खर्चा, बालों को हेल्दी शाइनी बनाने के 4 सिंपल टिप्स
स्किन को बनता है ग्लोइंग
जमुना में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाने का काम करते हैं। अगर इन्हें संतुलित मात्रा में खाया जाए तो त्वचा चमकदार दिखाई देती है। साथ ही कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
बॉडी हाइड्रेट रखता है जामुन
स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल माने जाने वाला जामुन मानसून का खास फल है। इसमे पानी भी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। खुद को फिट और तरोताजा महसूस कराना चाहते हैं, तो मानसून में जामुन का फल खाना बिल्कुल न भूलें।
और पढ़ें: ताजी नीम की पत्तियों को 3 तरह से त्वचा में करें इस्तेमाल, गर्मियों में बेदाग दिखेगा चेहरा
