
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को इस साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण (grahan) है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के साथ भारत में भी इसे देखा जा सकेगा। ग्रहण में चांद लाल रंग का दिखाई देगा, आमतौर पर इसे Blood Moon कहा जाता है। वैसे तो ग्रहण को लेकर अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं है। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी खास नियम हैं। ऐसे में डॉ. शेफाली दाधीच तुनगरिया से जानेंगे गर्भवती महिलाओं के लिए चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
आमतौर पर ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं है। माना जाता है कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तु नहीं उठानी चाहिए या फिर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं, कुछ भी खाना अशुभ माना जाता है और अक्सर पैरों के नीचे नारियल रखने की सलाह दी जाती है। इस पर गायनोलॉजिस्ट Dr Shafali Dadhich Tungaria की मानें तोव बहुत देर तक ऐसा करना गर्भवती महिला के साथ बच्चे के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।
डॉ. शेफाली का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं का पालन करना हर किसी की इच्छा पर निर्भर करता है, हालांकि इस दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए आराम बहुत जरूरी है। ऐसे में उन्हें समय-समय पर आराम देते रहें। यदि आप उन्हें पैरों के नीचे नारियल रखने के लिए दे रहे हैं तो सतर्क रहें। कई घंटों तक ऐसा करने से लेबर पेन की समस्या हो सकती है। यहां तक चक्कर भी आ सकते हैं। अगर वह एक ही पोजिशन पर लंबे वक्त तक लेटती हैं तो बच्चा मूवमेंट करना भी बंद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan Rashifal 7 September 2025: किस राशि पर कैसा होगा चंद्र ग्रहण का असर? जानें राशिफल से
ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना वर्जित माना जाता है। ऐसा करना गर्भवती महिलाओं को परेशानी में डाल सकता है। डॉ शेफाली के अनुसार, ग्रहण के वक्त यदि प्रेगनेंट महिला 2-3 घंटे कुछ नहीं खाती है तो उसे Hypoglycemia की समस्या हो सकती है। इसे आम भाषा में Low BP कहते हैं। ये बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालता है। इसलिए धार्मिक मान्यताओं के साथ उनकी सेहत का ध्यान रखें ताकि जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहें।
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण पर क्यों अपनाएं डिटॉक्स डाइट? जानें बॉडी क्लीन रखने के फायदे
भारत में चंद्रग्रहण की शुरुआत रात में 9 बजकर 58 मिनट से होगी। जबकि ये खत्म 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दौरान चांद बिल्कुल लाल रंग में नजर आएगा। आम आंखों से भी इसे देखा जा सकेगा।
चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल की शुरुआत हो चुकी है। 12 बजकर 57 मिनट से लेकर ये ग्रहण शुरू होने से मोक्ष लगने तक जारी रहेगा।
इस बार चंद्रग्रहण 2025 को नेकेड आई से देखा जा सकेगा। इसके अलावा टीवी पर भी तमाम चैनल Lunar Escape Live Streaming करते हैं।
डिस्क्लेमर- यहां दी गई सभी जानकारी वीडियो पर आधारित है। एशियानेट इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। यूजर्स इसे केवल सामान्य जानकारी के रूप में ही लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.