
ठंड के मौसम में शरीर में बहुत आलस महसूस होता और इसके साथ ही शरीर कम सक्रिय भी रहता है। शरीर से आलस को दूर करने, रक्त संचार को बढ़ाने के लिए चीन की प्रसिद्ध एक्ससाइज रोजाना की जा सकती है, जो नसों को एक्टिव करने में मदद करती है और शरीर को शारीरिक लाभ भी पहुंचाती है।चीगोंग या ताई ची जैसी एक्सरसाइज के वायरल वीडियो सिर्फ देखने भर के लिए नहीं हैं बल्कि ये शरीर को बहुत से लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं शरीर को सर्दियों में एक्टिव बनाने के लिए किन एक्सरसाइज को किया जा सकता है।
अगर आपको आलस को दूर करना है, तो आपको लिंफेटिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसमें अपने पैरों को एक साथ रखकर खड़े हो जाए। अब अपने घुटनों को थोड़ा ढीला करें और अपने पंजों पर हल्के से ऊपर नीचे उठाना है। आपको यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति में करनी है। करीब 20 से 30 सेकंड तक आराम से जितना हो सके, उतना करें और इस प्रक्रिया को जारी रखें। स्टडी से बस सामने आई है कि पैरों और पिंडलियों की गति सीधे लिंफेटिक फ्लो से जुड़ी होती है। पैरों में भारीपन कम होता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है।
आपने घड़ी के पेंडुलम को हिलते हुए जरूर देखा होगा। एक्सरसाइज करने के लिए अपको हाथों का इस्तेमाल करना है। सीधे खड़े हो जाए और अपने हाथों को ढीला छोड़ दें। अब धीमे से पेंडुलम की तरह दोनों हाथों को एक तरफ से दूसरी तरफ तक हिलाएं। आपको करीब एक से 2 मिनट तक एक्सरसाइज करनी है। ऐसा करने से बॉडी में एक्टिर रहेगी और कंधे मजबूत होंगे।
और पढ़ें: Midnight Snacking: सिगरेट-शराब नहीं… असली खतरा ये आदत है, जो हर दिन कर रही शरीर खराब
अपने शरीर को एक्टिव रखना है, तो बॉडी वेव एक्सरसाइज की जा सकती है। इसके लिए आपको पैरों को थोड़ा फैलाकर घुटनों को मोड़कर खड़े हो जाना है। सांस लेते हुए पीठ के निचले हिस्से को धीरे से उठाएं और फिर अपने छाती और कंधे को भी उठाएं। इससे रीड की हड्डी में एक लहर जैसी दौड़ेगी। अब कंधे को ढीला छोड़ दें। अपनी रीढ़ की हड्डी को आगे की ओर घूमाएं। अपने सिर, छाती को कंट्रोल में रखें। आप इस प्रक्रिया कुछ ऐसे 10 बार दोहरा सकते हैं। ऐसे न सिर्फ रीड की हड्डी का लचीलापन बढ़ेगा बल्कि शरीर का फ्लो भी बढ़ जाएगा।
और पढ़ें: सबसे बेस्ट-5 एंटी डैंड्रफ शैम्पू, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कौनसा नंबर-1?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.