
Covid-19 Case Update Till Now: देश में कोरोना की लहर फिर से दौड़ गई है। 24 मई को जहां देशभर में 312 केस थे आज पूरे देश भर में 1000 के पार हो गया है। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई महानगरों में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बात करें केरल की तो यहां 420 एक्टिव के हैं, तो मुंबई में 104 इन दोनों के बाद गुजरात में 83 एक्टिव केस हो चुके हैं। डेटा और सैंपल के अनुसार कहा जा रहा है कि ये तेजी से बढ़ने वाले मामले JN.1 वेरिएंट के सब-वेरिएंट- NB.1.8.1 और LF.7 के कारण है।
भारत में COVID-19 के मामलों में मामूली ग्रोथ देखा गया है, भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के ताज़ा डेटा से दो नए वेरिएंट की मौजूदगी का पता चलता है - NB.1.8.1 और LF.7, दोनों ही SARS-CoV-2 वायरस के JN.1 से पनपे हैं या कहें तो ये ही इसके वंशज हैं। NB.1.8.1 तमिलनाडु में पाया गया था और LF.7 गुजरात में पाया गया है।
WHO ने इन नए वेरिएंट की निगरानी और जांच कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आखिरी बार शेयर किए गए जानकारी के अनुसार, JN.1 भारत में सबसे प्रचलित वेरिएंट बना हुआ है, जिसके सब वेरिएंट NB.1.8.1 और LF7 हैं, इसके बाद BA.2 और अन्य ओमिक्रॉन सब लाइनेज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों वेरिएंट ज्यादा खतरनाक हैं और इनमें इम्यूनिटी को तोड़ने की ज्यादा क्षमता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, NB.1.8.1 और LF.7 दोनों ही पहले के ओमिक्रॉन वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा गंभीर परिणाम नहीं देते हैं। अगर उन्हें टीका लगाया गया हो तब, ज्यादातर लोगों को हल्के से मध्यम लक्षण अनुभव होते हैं।
यह वेरिएंट कई क्षेत्रों में पाया गया है। इसका म्यूटेशन इसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलने देता है। लेकिन इस बात का कोई पुख्ता सबूत अभी तक नहीं मिला है कि यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।
ओमिक्रॉन से संबंधित अन्य स्ट्रेन की तरह, यह वेरिएंट अत्यधिक और तेजी संक्रामक हो सकता है। यह कुछ इम्यून सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है, खासकर उन लोगों में जिन्होंने हाल ही में बूस्टर शॉट नहीं लिए हैं।
जहां देश में कोरोना तेजी से फैल रहा है वहीं अंडमान और निकोबार, असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में अबतक कोरोना के एक भी केस दर्ज नहीं हुए हैं। वहीं एक- दो एक्टिव केस की बात करें तो बिहार में अब तक 2 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना से हुए मौत के बारे में जानें तो महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में दो मौत के रिपोर्ट दर्ज हुए हैं, मौत के अलावा अब तक 305 लोग कोरोना को हराकर ठीक भी हुए हैं।
लक्षण आमतौर पर हल्के से मध्यम होते हैं, लेकिन यह वृद्धों या अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है, जिसका रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो।वृद्ध वयस्क और कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। नए वेरिएंट को अब तक अस्पताल में भर्ती होने या मौतों में बढ़ोतरी दर से नहीं जोड़ा गया है। हालांकि, स्वास्थ्य एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं, ताकि देश में पहले की तरह स्थिति गंभीर न हो। ये हैं कोविड के कुछ प्रमुख लक्षण, जिसे आम न समझकर कोरोना टेस्ट करवाना ही समझदारी है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.