भारत में COVID-19 में फिर बढ़े COVID-19 के मामले, जानें 5 अहम बातें

Published : May 20, 2025, 07:24 AM IST

COVID-19 in India: भारत में  कोरोना वायरस के मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। जानते हैं कोरोना के इस नए उभार से जुड़ी 5 अहम बातें। 

PREV
16

भारत में फिर से कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में इस समय 257 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से ज़्यादातर मामले केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

26

1. कोविड का नया वेरिएंट - JN.1

कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी का कारण JN.1 वेरिएंट माना जा रहा है। यह वेरिएंट अगस्त 2023 में पहली बार सामने आया था और WHO ने इसे दिसंबर 2023 में 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया। यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 वेरिएंट की शाखा है। इसमें करीब 30 म्यूटेशन पाए गए हैं, जिनमें LF.7 और NB.1.8 सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं।

36

2. दक्षिण-पूर्व एशिया में कोरोना की नई लहर

सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड जैसे देशों में कोविड मामलों में तेज़ उछाल आया है। अकेले सिंगापुर में मई की शुरुआत में 14,000 से अधिक मामले सामने आए। यहां भी JN.1 और उससे जुड़े वेरिएंट ही फैलाव की वजह है।

46

3. भारत में बढ़ सकती है चिंता?

ET हेल्थवर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ते मामलों का कारण लोगों में एंटीबॉडीज की कमी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यही स्थिति भारत में भी बन सकती है। अभी भारत में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है, खासकर तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में। फिर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत में हालात अभी कंट्रोल में है।

56

4. सेलेब्रिटीज भी आए चपेट में

कुछ मशहूर हस्तियां भी इस बार कोविड पॉज़िटिव पाई गई हैं। चर्चा है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रैविस हेड आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने उनके कोविड पॉज़िटिव होने की बात कही है। दूसरी ओर, 90 के दशक की अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वह कोविड संक्रमित हो गई हैं।

66

5. क्या नया वेरिएंट ज़्यादा खतरनाक है?

अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि नया वेरिएंट पहले से ज़्यादा घातक या संक्रामक है। हालांकि सतर्क रहना जरूरी है, ताकि 2020-2021 जैसे हालात दोबारा न बनें। मास्क पहनना, भीड़ से बचना और हाथों की सफाई जैसी सावधानियां आज भी उतनी ही जरूरी हैं।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories