शिल्पा शिरोडकर को हुआ COVID 19, भारत में फिर बिगड़ रहे हालात?

Published : May 19, 2025, 04:55 PM IST

COVID-19 cases in India 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोविड पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और सभी से सुरक्षित रहने की अपील की। हालांकि भारत में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एशिया के कुछ देशों में मामले बढ़ रहे हैं।

PREV
15
शिल्पा शिरोडकर को हुआ COVID 19, भारत में फिर बिगड़ रहे हालात?

बॉलीवुड अभिनेत्री और 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर, COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने 19 मई 2025 को इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें!' उनके इस पोस्ट पर खलबली मचा दी है। सभी फैन्स उनको जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

25
भारत में COVID-19 की वर्तमान स्थिति

देखा जाए तो भारत में COVID-19 के मामलों की संख्या नियंत्रण में है, फिर भी कुछ राज्यों में मामूली वृद्धि देखी गई है। 19 मई 2025 तक, देश में कुल 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें केरल में 95, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 मामले शामिल हैं। मुंबई के केईएम अस्पताल में दो मरीजों की मृत्यु हुई है, जो पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और बाद में COVID-19 पॉजिटिव पाए गए।

35
एशिया में COVID-19 मामलों में तेजी

सिंगापुर, हांगकांग और चीन जैसे एशियाई देशों में COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वृद्धि JN.1 नामक ओमिक्रॉन के एक नए वेरियंट के कारण हो सकती है, जो तेजी से फैलता है। हालांकि, इस वेरियंट में कोई गंभीर चेंज नहीं पाया गया है। इन देशों में मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, भारत में स्थिति अभी तक नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है।

45
जिंदगी पर COVID-19 का प्रभाव

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज (IIPS) की एक रिसर्च के अनुसार, COVID-19 महामारी के दौरान भारत की लाइफ एक्सपेंशन में 1.6 वर्ष की कमी आई है, जो 2019 में 70.4 वर्ष से घटकर 2021 में 68.8 वर्ष हो गई। यह गिरावट विशेष रूप से पुरुषों में अधिक देखी गई, जिनमें 2.2 वर्ष की कमी आई, जबकि महिलाओं में यह कमी 0.5 वर्ष थी।

55
COVID-19 के लिए सतर्कता जरूरी

भारत में COVID-19 की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एशियाई देशों में मामलों की वृद्धि को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है। जनता को मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने जैसे सामान्य सुरक्षा का पालन करना चाहिए। इसके अलावा, लक्षणों के होने पर तुरंत परीक्षण कराना और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories