
Covid19 Cases today Update: कोरोना की नई लहर ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। भारत में कोरोना के मामले लोगों में चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोविड डैशबोर्ड पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5,364 हो गई है। वहीं केरल राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। केरल में इस वक्त 1,669 मामले एक्टिव है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी कोविड की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 15 दिनों के भीतर कोरोना के एक्टिव मामले करीब 20 गुना हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में केरल ऐसा राज्य है जहां पर सबसे अधिक मामले 1,679 है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
कोरोना के कारण साल 2025 में अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना के अधिकांश लक्षण हल्के हैं और एक स्वस्थ व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित नहीं करते। अगर कोरोना की संक्रमण किसी को हो जाए तो उसे आइसोलेट रहने की जरूरत होती है। आइसोलेशन में रहकर व्यक्ति अपने आप ठीक हो जाता है और यह बीमारी दूसरों तक नहीं पहुंचती। कोरोना की वजह से गंभीर रूप से बीमार लोगों को अधिक खतरा रहता है। 22 मई तक कोरोना के करीब से 57 एक्टिव पेशेंट थे। देशभर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखकर ऑक्सीजन के साथ आइसोलेशन बेड, वेंटीलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता के बारे में निर्देश निर्देश दिए गए हैं। वही 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
कोरोना के लक्षणों को हल्के में लेने की गलती ना करें। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत, खांसी या फिर कई दिनों से बुखार आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। जांच कराने के बाद आइसोलेशन में रहे और ट्रीटमेंट तब तक जारी रखें जब तक की डॉक्टर कहे। ऐसा करके आप कोरोना के हल्के लक्षणों को कुछ ही दिनों में खत्म कर सकते हैं। कोरोना की बीमारी में एहतियात बरतकर आप खुद को और अपने परिवार को इस बीमारी से बचा सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.