Curd Side Effects:दही के फायदे तो सुने होंगे साइड इफेक्ट जानकर डेली दही खाना छोड़ देंगे

Published : Apr 14, 2023, 11:55 AM IST

हेल्थ डेस्क. गर्मी अपने चरम पर पहुंचने वाली है। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही का सेवन किया जाता है। दही के अनगिनत फायदे होते हैं। यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है। कैल्शियम और प्रोटीन इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

PREV
16

इसके सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसलिए दही का नियमित सेवन करने के लिए कहा जाता है। दही को हम या तो ऐसे ही प्लेन खाना पसंद करते हैं, या फिर किसी चीज में मिलाकर। लेकिन आयुर्वेद में दही खाने के कुछ तरीके बताए गए हैं। लेकिन हम बात करेंगे दही को किन चीजों के साथ नहीं खाना (Curd Side Effects)  चाहिए। इसे किस वक्त और कितनी मात्रा में लेना सही होगा।

26

दही को फल के साथ नहीं खाना चाहिए

कई लोग दही को फल के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में दही को फलों के साथ मिलाकर खाने से मना किया गया है। अगर आप दही को फल के साथ खाते हैं तो यह पेट और आंतों के कामकाज को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म से जुड़े प्रॉब्लम्स सामने आ सकते हैं। एलर्जी भी हो सकती है।

36

मांस-मछली के साथ दही खाना को बिल्कुल ना लें

अक्सर लोग मांस मछली के डिश में दही का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक दही को मांस और मछली के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन खतरनाक है। यह कॉम्बिनेशन शरीर में विषाक्त पदार्थों का उत्पादन करेगा।

46

इन लोगों को दही खाने से करना चाहिए परहेज

आयुर्वेद के मुताबिक दही खाने से मोटापा बढ़ता है। ऐसे में मोटे लोगों को दही नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा कफ, ब्लीडिंग डिसऑर्डर और सूजन की समस्याओं से पीड़ित को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं दही को कभी भी गर्म करने नहीं खाना चाहिए। यह अपने गुणों को खो देता है।

56

रात में दही को ना टच करें

रात में दही का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं दही को हर रोज नहीं खाना चाहिए। इसे कभी कभार, दोपहर के समय और कम मात्रा में खाना चाहिए।

66

डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दही से जुड़े कुछ नियम बताई हैं। आयुर्वेद के मुताबिक दही स्वाद में खट्टा, प्रकृति में गर्म, पचने में भारी होता है। इसलिए दही को खाते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि दही को डेली खाना नहीं चाहिए, बल्कि कभी कभार इसे डाइट में शामिल करें।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories