Amla Benefits For Health: आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटाने, दिल की सेहत सुधारने और वजन कंट्रोल में मदद करता है। जानिए रोज़ ½ से 1 कच्चा आंवला या जूस पीने से बाल, त्वचा और डायबिटीज पर क्या फायदे होते हैं।
आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटाने और दिल की सेहत सुधारने का भी काम करता है। अगर कोई व्यक्ति मोटा है, तो भी आंवला खाकर सेहत को सुधार सकता है। रोज़ ½ से 1 कच्चा आंवला या जूस करीब 20–30 ml लिया जा सकता है। खाली पेट आंवला जूस पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
25
बालों की जड़ों की मजबूती
आंवला बालों की जड़ों को मजबूत करता है और साथ ही हेयर फॉल कम करता है। अगर रोजाना कुछ मात्रा में आंवला खाया जाए,तो समय से पहले बाल सफेद होने से बचाता है। भरपूर Vitamin C युक्त आंवला स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों को टूटने से बचाता है।
35
स्किन केयर करता है एंटीऑक्सिडेंट्स युक्त आंवला
आंवले में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिसके कारण फ्री रेडिकल्स से निजात मिलता है। अगर रोजाना थोड़ा आंवला खाया जाए, जो स्किन को सुरक्षा मिलती है और त्वचा खिली खिली रहती है। रोज आंवला खाने से पिंपल्स कम होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।
45
डायबिटीज से फायदा पहुंचाता है आंवला
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी आंवला फायदेमंद माना जाता है। डायबिटिक व्यक्ति को सीमित मात्रा में आंवला खाना चाहिए। आंवले में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स ग्लूकोज के लेवर को मेंटेन करने का काम करते हैं। अगर रोजाना आंवला खाया जाए, तो पैंक्रियाज की कार्यक्षमता बेहतर रहती है, जो इंसुलिन रिलीज के आवश्यक है।
55
आंवला खाने के दौरान सावधानी
आंवले का कच्चा सेवन शरीर को भले ही फायदे पहुंचाता हो लेकिन अधिक मात्रा में सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। बहुत ज़्यादा आंवला खाने से एसिडिटी हो के साथ ही लो BP या ज्यादा सर्दी-जुकाम हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.