
Daily Biscuits Limits for Kids: बच्चा 8 से 10 महीने का हुआ नहीं की पेरेंट्स से बाजार में मिलने वाले डिफरेंट फ्लेवर के बिस्किट्स बच्चों को देना शुरू कर देते हैं। बिस्कुट के पैकेट घर में भर के रखना पेरेंट्स को खूब पसंद होता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि बच्चे को भूख लगने पर बिस्किट देना बेहतर विकल्प होता है।
बच्चों को बिस्किट खाना खूब पसंद भी आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को बिस्किट देना हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। बिस्किट में अधिक शुगर के साथ नमक, पॉम आयल, मैदा और आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार तो नकली फ्लेवर भी मौजूद होता है। बिस्किट में प्रिजर्वेटिव्स भी मौजूद होते हैं जो बच्चों के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते। माता-पिता बच्चों को क्रीम बिस्किट भी देते हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। आईए जानते हैं कि किस उम्र में बच्चों को बिस्किट देना सही रहता है और बिस्किट का बेहतर विकल्प क्या हैं।
अगर आपका बच्चा 6 से 8 महीने का है तो उसे भूलकर भी बिस्किट ना दें। बच्चों को इस उम्र में दाल का पानी, चावल की माड़ और उबली मिसी हुई सब्जियां देनी चाहिए जो कि उसको स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करती है।
घर पर बने बिस्कुट बिना शक्कर के बिस्टिक बच्चे को दिए जा सकते हैं। मीठे के लिए खजूर या केला मिक्स करें। साथ ही रागी, ओट्स के बिस्कुट बेहतर विकल्प हैं।
पैकेट के बिस्कुट 2 से 3 साल के बच्चों को नहीं देने चाहिए। एक या दो छोटे बिस्कुट आप दे सकती हैं लेकिन बच्चों को अनाज से बने बिस्कुट ही दें।
4 से 6 साल के बच्चे को आप दिन में 2 बिस्किट दे सकते हैं लेकिन बिस्किट खरीदते समय आपको बेहद सावधानी रखने की जरूरत है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।
जब भी बिस्कुट खरीदते, रैपर में दिए गए इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ें। मैदा वाले बिस्कुट में कोई पोषण नहीं होता है और पचने में मुश्किल होते हैं।वहीं ज्यादा ग्लूकोज, शुगर सिरप वाले बिस्किट मोटापा और दांतों की समस्याएँ का कारण बन सकते हैं। पाम ऑयल, हाइड्रोजनीकृत फैट, आर्टिफिशियल कलर, अधिक सोडियम, और प्रिजर्वेटिव (Preservatives E320, E330, etc.) वाले बिस्किट बिल्कुल न खरीदें।
अगर आप बच्चे को बिस्किट देना ही चाहती हैं तो बिस्कुट का हेल्दी ऑप्शन चुनें। आप बच्चों के लिए रागी से बने बिस्कुट खरीद सकते हैं। रागी में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। आप चाहे तो घर में ही रागी के साथ गुड़ मिलाकर बच्चों के लिए बिस्किट तैयार करें। साथ ही ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता आदि के लड्डू बनाकर भी बच्चों को दे सकते हैं। बच्चों को ऐसे बिस्किट टेस्टी लगेंगे।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.