डेंगू से लेकर निमोनिया तक, साल 2023 में इन खतरनाक बीमारियों ने लोगों को डराया

Published : Dec 19, 2023, 09:47 AM ISTUpdated : Dec 19, 2023, 11:31 AM IST
dengue

सार

कुछ दिनों में साल 2023 हमसे अलविदा कहना जा रहा है। ऐसे हमें हम पूरे साल में हुए घटनाओं को याद कर रहे हैं। हेल्थ सेक्टर की बात करें तो कई ऐसी बीमारियां सामने आई जिन्होंने लोगों को डरा दिया था। चलिए बताते हैं उन बीमारियों के बारे में।

हेल्थ डेस्क. साल 2023 हमारे के लिए कई सुखद पल लेकर आया तो कई चीजों ने लोगों को डराया भी।कोरोना महामारी के बाद इस साल कई ऐसी बीमारियां आई जिसे देखकर लोग घबरा गए। हालांकि साल 2023 सबसे राहत की बात यह रही कि कोरोना की गति धीमी पड़ गई थी। उसने भारत में लोगों को उतना नहीं डराया। जितना इन पांच बीमारियों को लेकर लोग दहशत में आ गए थे।

डेंगू

डेंगू ने इस साल भारत समेत कई देशों में कहर बरपाया। मच्छरों से होने वाली इस गंभीर बीमारी का केस इस साल ज्यादा आया। मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजे गए जिसमें यहां डेंगू के गंभीर स्ट्रेन टाइप-2 डेंगू के मामले बढ़ते हुए देखे गए। जुलाई-अगस्त में डेंगू संक्रमण की संख्या 40 हजार पार कर गई थी। वहीं 281 लोगों की मौत हुई।

कंजक्टिवाइटिस

इस साल कंजक्टिवाइटिस के मामले भी काफी सामने आएं। आंखों में होने वाले इस संक्रमण ने लोगों को खूब डराया। बड़े से लेकर बच्चों तक को इस बीमारी ने डराया।

निपाह वायरस

वैसे तो निपाह वायरस का प्रकोप भारत में नहीं आया। लेकिन केरल में इस वायरस की पुष्टि होने से लोग डर गए थे। जानवरों से इंसान तक फैलने वाला यह वायरस जानलेवा होता है। केरल में केस आने के बाद पूरे भारत में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था।

निमोनिया

बीते कुछ वक्त से चीन में एक रहस्यमयी बीमारी सुर्खियों में है। जो बच्चों को अपना शिकार बना रही है। इसे निमोनिया का एक प्रकार कहा जा रहा है। भारत में भी वॉकिंग निमोनिया के मामले सामने आए। लेकिन यह चीन में फैल रहे निमोनिया से जुड़ा नहीं था। लेकिन पड़ोस के मुल्क में फैले इस बीमारी को लेकर यहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

मलेरिया

डेंगू की तरह मलेरिया भी इस साल लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। देश भर के अस्पतालों में इस बीमारी के केस सामने आए। हालांकि मरीज को जल्द ही ठीक होकर अपने घर चले जा रहे थे। घर पर भी उनका इलाज हो रहा था।

रेबीज

रेबीज भी साल 2023 में सुर्खियों में रहा। गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से एक बच्चे को रेबीज हो गया। उसकी मौत का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया था। जिसे देखकर लोग दहल गए थे। रेबीज वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित जानवर के काटने से फैलता है। अगर यह किसी में हो जाता है तो फिर उसे बचाना मुश्किल है।

और पढ़ें:

कर्नाटक में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, बुजुर्गों को दी मास्क लगाने की हिदायत

बच्चों की सर्दी एक रात में हो जाएगी छूमंतर, बस इस तरह घर पर बनाएं होममेड विक्स

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका