
हेल्थ डेस्क. डेंगू (Dengue) का प्रकोप बांग्लादेश में तेजी से फैल रहा है। यहां पर अभी तक 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी मच्छर से फैलने वाली इस बीमारी की वजह से स्थिति खराब है। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके कई मामले सामने आए हैं। वहीं बिहार डेंगू से बेहाल है। अब तक वहां पर छह हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोलकता में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।ट
बांग्लादेश में में 112 बच्चों की मौत
डेंगू कोई नहीं बीमारी नहीं है। यह हर साल पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल इस रोग के कारण दुनियाभर में करीब 35-36 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। हमारे पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की स्थिति इस साल बहुत खराब है। रविवार बांग्लादेश स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के आंकड़ों में कहा गया है कि देश में इस साल दो लाख से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है जिसमें से 1,006 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 15 साल और उससे कम उम्र के 112 बच्चे शामिल हैं। डेंगू की वजह से बच्चों की ज्यादा मौत हो रही है। साल 2000 केबाद पहली बार बांग्लादेश में इस बीमारी ने इतने लोगों की जान ली हैं। वहां के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
बिहार में डेंगू के 6 हजार से ज्यादा मामले
भारत की स्थिति भी डेंगू की वजह से खराब है। बिहार में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां पर छह हजार से ज्यादा लोग डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर की भी स्थिति खराब है। डॉक्टर्स की मानें तो ओपीडी में आने वाले 50-60 फीसदी रोगियों में डेंगू का निदान किया जा रहा है। यह बड़ा स्वास्थ्य जोखिम सिचुएशन है।
इस मौसम में फैलता है ज्यादा डेंगू
बता दें कि जुलाई से अक्टूबर के बीच डेंगू के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं। जुलाई में बारिश का मौसम होता हैं।जगह-जगह गड्ढे में पानी भर जाता है, जिससे मच्छर ज्यादा पनपते हैं। अक्टूबर के बाद मामला कम होने लगता है, क्योंकि मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है और तापमान नीचे जाने लगता है। डेंगू के मच्छर का लार्वा नहीं पनप पाता है और केस कम हो जाते हैं। डेंगू से बचना है तो अपने आसपास किसी भी तरह के पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर का पानी बार-बार बदलें। आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें।
डेंगू से बचने के उपाय
घरों में कूलर आदि तमाम जगहों पर पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी सप्ताह में दो बार जरूर बदलें।
टूटे-फूटे बर्तन में पानी जमा नहीं होने दें।
फुल बाजू के कपड़े पहनें और पहनाएं।
बच्चों और बुजुर्ग को फुल बाजू और फुल पैंट के कपड़े पहनाकर घर से बाहर निकलें दें।
सोते समय मच्छरदानी का या मॉस्किटो रेपलेंट्स का इस्तेमाल करें।
घर की खिड़की और दरवाजों को खुला न रखें।
और पढ़ें:
3 नुस्खों से तेजी से ठीक हो सकता है डेंगू बुखार, जानें सबसे बेस्ट घरेलू उपचार
डेंगू का नया वेरिएंट DEN-2 स्ट्रेन है कितना खतरनाक? जानें इस बीमारी के टॉप 10 लक्षण
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.