होली के बाद पेट को डिटॉक्स करना ज़रूरी है! नींबू-शहद का पानी कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं, जानिए।
Detox Body After Holi: रंगों और मिठास का त्योहार होली रंगों की मस्ती ही नहीं बल्कि स्वाद भी लेकर आता है। गुजिया, मठरी, नमकीन और घर के बने पकवानों को देखकर हर कोई ललचा जाता है। इन्हें जी भरकर खाने के बाद पेट का हाल तो पूछिए ही मत। अगर इसे जल्द से जल्द डिटॉक्स न किया जाए तो दिक्कतें हो सकती हैं। ज्यादा पकवान, मिठाई खाने से बीपी बढ़ सकता है, शुगर लेवल बिगड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप नींबू-शहद के पानी की मदद ले सकते हैं, जो पेट से सारे जहरीले पदार्थों को अच्छी तरह से साफ कर देगा।
नींबू-शहद के पानी के फायदे
नींबू और शहद दोनों में ही डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। जब इन्हें गुनगुने पानी में मिलाया जाता है, तो ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।
होली पर ज्यादा तेल-मसालेदार खाना खाने से लीवर पर दबाव बढ़ता है। नींबू-शहद का पानी लीवर को साफ करने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।
नींबू-शहद का पानी पेट की गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है।
सुबह-सुबह नींबू-शहद का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में फैट जल्दी बर्न होता है।
नींबू और शहद में मौजूद विटामिन सी के एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इस पानी को पीने से शरीर के अंदर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और त्वचा में चमक आती है।
नींबू-शहद का पानी कैसे बनाएं
गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निचोड़ें।
इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से हिलाएं।
सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं।
इन बातों का रखें ध्यान
रोजाना सुबह खाली पेट नींबू-शहद का पानी पिएं, लेकिन एसिडिटी की समस्या होने पर पहले डॉक्टर से सलाह लें।
शहद की मात्रा सीमित रखें, ज्यादा मीठा नुकसानदायक हो सकता है।
नींबू-शहद के पानी के साथ संतुलित आहार और हाइड्रेशन बनाए रखें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.