हेल्थ डेस्क. गर्मी के मौसम में लोग मीठे तरल पदार्थों का सेवन खूब करते हैं। लेकिन डायबिटीज पेशेंट के लिए यह जहर से कम नहीं हैं। फिर सवाल है कि डायबिटीज पेशेंट समर में कौन सा ड्रिंक्स ले जिससे शुगर कंट्रोल में रहें। तो आइए बताते हैं 5 हेल्दी ड्रिंक्स।
गर्मी को मात देने में छाछ रामबाण की तरह काम करता है। यह एक बढ़िया प्रोबायोटिक है जो आंत स्वास्थ्य को बढ़ाता है। यह शरीर को ठंडा रखता है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है।कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, कम फैट और कम कैलोरी होने की वजह से यह डायबिटीज पेशेंट के लिए कूल ड्रिंक में शामिल है।
25
नींबू पानी से होगा डायबिटीज कंट्रोल
गर्मी के मौसम में नींबू पानी हर इंसान को जरूर पीना चाहिए। जो लोग डायबिटीज पशेंट हैं वो चीनी और नमक मिलाकर पी सकते हैं। लेकिन डायबिटीज पेशेंट को नींबू पानी के साथ थोड़ा काला नमक मिलाकर पीना चाहिए। यह ना सिर्फ आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि शुगर को भी कंट्रोल में करता है।
35
नारियल पानी को हर रोज लें
नारियल पानी सबसे हेल्दी ड्रिंक्स माना जाता है। ना सिर्फ यह टेस्टी होता है, बल्कि सेहत का खजाना इस में छुपा होता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और बहुत कम नैचुरल शुगर होती है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
45
वेजिटेबल जूस
फ्रूट जूस की जगह डायबिटीज पेशेंट को सब्जियों का जूस पीना चाहिए। खीरा, लौकी समेत कई पानी से भरपूर सब्जियों का जूस निकालकर टेस्टी ड्रिंक्स बना सकते हैं। यह ना सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।
55
ग्रीन टी
ग्रीन टी के रोजाना सेवन से टाइप 2 डायबिटीज की आशंका कम हो जाती है। गर्मी के मौसम में ग्रीन टी काफी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी के अलावा हर्बल टी भी डायबिटीज पेशेंट पी सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.