डायबिटीज पेशेंट भी ले सकते हैं गर्मी में आम का स्वाद, बस सेवन का जान ले सही तरीका

हेल्थ डेस्क. गर्मी के मौसम में आम की खुशबू अमूमन हर घर के अंदर से आती है। बड़े से लेकर बुजुर्ग तक को यह फल पसंद होता है। लेकिन सवाल है कि क्या डायबिटीज रोगियों को आम खाना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Nitu Kumari | Published : Apr 28, 2023 3:14 AM IST

16

आम हमारी शुगर क्रेविंग (Sugar Craving) को शांत करता है। लेकिन डायबिटिज पेशेंट आम से दूर रहते हैं। उनको लगता है कि यह शुगर लेवल को बढ़ा देता है। लेकिन आम सिर्फ मीठा नहीं बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी छुपे होते हैं।

26

ब्लड शुगर के प्रभाव को करता है कम

आम में मौजूद शुगर कैलोरी का स्त्रोत है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक का कारण बन सकता है। लेकिन इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। जो ब्लड शुगर के प्रभाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेक को भी कम करने में मदद करती है। स्ट्रेस यानी तनाव भी ब्लड शुगर को बढ़ाने काम करता है। ऐसे में आम खाने से स्ट्रेस कम होता है जिससे ब्लड शुगर कम करने में मदद मिलती है।

36

क्या डायबिटिक खा सकते हैं आम

तो क्या डायबिटीज पेशेंट आम खान सकते हैं...जबाव है हां..लेकिन आम खाने के विचार करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। उनके बताए तरीकों से आम का सेवन करें। कितनी मात्रा में और किस टाइम खाना हैं डॉक्टर इसकी जानकारी देंगे।

46

डायबिटीज डाइट में आम को कैसे शामिल करें?

आम खाने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार में मदद मिलती हैं। इसलिए शुगर पेशेंट के लिए यह फायदेमंद होता है।

डायबिटीक को ताजे आमों का सेवन करना चाहिए। सूखे आमों की तुलना में इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। एक दिन में आम की सिर्फ एक से दो स्लाइस का सेवन करें।

आम खाने से पहले अपने शुगर लेबल की रीडिंग लें और खाने के बाद फिर से रीडिंग लें। देखें कि क्या यह आपके शुगर लेबल को प्रभावित कर रहा है।

56

आम खाने के कई और हैं फायदे

आम खाने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं जैसे-

-फलों के राजा आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है।

-हार्ट की इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।

-पाचन तंत्र बेहतर करने में मदद कर सकता है।

-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला गुण इसमें मौजूद होता है।

-आंखों के लिए आम फायदेमंद होता है।

-ब्लड प्रेशन को कम करने में मदद करता है।

-स्टडी में पाया गया है कि आम में एंटी कैंसर गुण होते हैं।

66

आम खाने से पहले बरते सावधानी

आम में भले ही बहुत सारे पोषक तत्व भरे हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आम का ज्यादा सेवन करें। आम लोगों को दिन में एक से दो आम खाने चाहिए। ज्यादा आम मोटापे को निमंत्रण दे सकता हैं।जबकि शुगर पेशेंट को एक से दो स्लाइस ही आम का सेवन करना चाहिए।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos