
DIY Lip Balm: ठंड की शुरुआत के साथ रूखी त्वचा की समस्या लगभग हर किसी को होती है। हाथ-पैर के साथ अगर सबसे ज्यादा कोई परेशानी देता है तो, वो Dry Lips हैं। बाजार में फटे हुए होठों को ठीक करने के लिए तमाम तरह के लिप बॉम मौजूद हैं, लेकिन केमिकल होने से इनका असर कुछ समय बाद ही खत्म हो जाता है। आप भी महंगे-महंगे Lip Therapy ट्राई कर थक चुके हैं, इस बार कुछ नेचुरल ट्राई करते हुए चुकंदर-अनार से हटकर घर पर गाजर से बनाएं Carrot Lip Balm।
DIY लिप बाम में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। आप भी नेचुरल टिंट के साथ होठों को वार्म रखना चाहते हैं, तो ये रेपिसी काम आ सकता है।
ये भी पढ़ें- Winter Fatigue Cause: सर्दियों में ज्यादा नींद क्यों आती है? साइंस बताता है असली वजह
सबसे बड़े गाजर को धोकर सुखाएं और कद्दूकस करने के बाद ग्राइंड कर पेस्ट बनाएं। अब इसे किसी भी कॉटन कपड़े में डालकर पल्प अलग करते हुए रस अलग करें और लो फ्लेम पर पकाएं जबतक टैक्चर गाढ़ा हो जाए। अब इसमें घी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। यदि घी नहीं पसंद हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद लिप बाम को किसी छोटे से बॉक्स में कर 30-40 मिनट के फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। बस होममेड लिप बाम तैयार है।
ये भी पढ़ें- Winter Care Tips for the Elderly: सर्दी में बुजुर्गों को गर्म और सुरक्षित रखने के ये 8 उपाय
ठंड के मौसम में नमी और डिहाइड्रेशन से ड्राई लिप्स की समस्या आम है। ऐसे में लिप बाम लगाने की सलाह दी जाती है, ये होठों को पोषण देने के साथ मुलायम बनाते हैं।
ठंड में शुष्क हवाओं और तापमान से शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। जिसका असर होंठ पर पड़ता है और ये फट जाते हैं। इसके अलावा, विटामिन-पोषक तत्वों के साथ पानी की कमी के कारण भी ऐसा होता है।
फटे होंठों का इलाज, लिप बाम के अलावा नारियल तेल, बादाम तेल और ऑलिव ऑयल है। सोने से पहले इसे लगाएं, ये नेचुरली लिप्स को नरिश करने का काम करते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.