डॉक्टर ने बताए एसिड रिफ्लक्स भगाने के 5 सिंपल तरीके, बिना दवा के होगा काम

Published : Jul 18, 2026, 12:05 PM IST

Acid Reflux Home Remedies: एसिड रिफ्लक्स और सीने की जलन से परेशान हैं? डॉक्टर के बताए ये 5 आसान तरीके अपनाएं। शुगर-फ्री च्युइंग गम, बाईं करवट सोने और खाने के बाद वॉक से बिना दवा राहत पाने में मदद मिल सकती है।

PREV
15
डिनर के बाद च्युगम चबाएं

एसिड रिफ्लक्स डायजेशन की एक ऐसी समस्या है जिसमें पेट का एसिड वापस भोजन नली आ जाता है। जिससे खट्टी डकार से लेकर सीने में तेज जलन होती है। इस समस्या से बचने के लिए गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने कुछ सिंपल ट्रिक्स बताई हैं। एसिड रिफ्लक्स की समस्या को दूर करने के लिए आप शुगर फ्री च्युगम भी चबा सकते हैं। गम को चबाने से स्वेलिंग की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है, जिससे कि एसिड कम होता है और वापस इएसोफैगस में चला जाता है। आपको मिंट च्युइंगगम अवॉइड करना चाहिए।

25
लेफ्ट साइड में लें करवट

अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो, तो लेफ्ट साइड बेड में सोएं। ऐसा करने से एसिड की गति को धीमा करता है और ईसोफेगल एसिड एक्सपोजर को कम करता है। जबकि राइट साइड में सोने ऐसा नहीं होता है। आपको अपने सोने की आदत को तुरंत चेंज करना चाहिए।

35
सोने से 2 से 3 घंटे पहले खाना खाएं

आपको सोने से करीब 2 से 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। जो लोग खाना खाने के करीब 1 घंटे बाद या तुरंत बाद लेट जाते हैं, उनमें एसिड रिफ्लक्स की समस्या अचानक से बढ़ जाती है। खाना खाने के 3 घंटे अंतर के बाद सोने से एसिड एक्स्पोजर नहीं हो पता है, जिससे कि एसिड रिफ्लक्स की समस्या सामने नहीं आती।

45
सिर को उठाकर सोए

अगर आपको अक्सर एसिड रिफ्लेक्स की समस्या हो जाती है, तो अपना सिर उठा कर सोना चाहिए। डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि सर को उठाकर सोने से एसिड एक्स्पोज़र को 67% तक कम किया जा सकता है और यह बात स्टडीज में साबित हो चुकी है। आपको करीब 6 से 8 इंच सिर उठाकर सोना चाहिए, जिसके लिए आपका तकिया बेहतरीन विकल्प है।

और पढ़ें: नवजात बच्चे में दिखें ये 9 बदलाव तो घबराएं नहीं, जानें बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह

55
रोजाना खाने के बाद करें वॉक

अगर आप सुबह या फिर शाम के खाने के बाद 10 मिनट तक टहलते हैं, तो इससे भी एसिड रिफ्लक्स की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। डॉक्टर कहते हैं कि उन्होंने करीब 10 साल की क्लिनिकल प्रैक्टिस में ये नोटिस किया है कि खाने के बाद 10 मिनट की वॉक एसिड रिफ्लक्स की समस्या में काफी राहत देती है।

और पढ़ें: सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories