Joints Pain: डॉ. श्रीराम नेने के 4 टिप्स करेंगे पेन किलर का काम, घुटनों के दर्द में मिलेगा आराम

Published : Jun 24, 2025, 02:32 PM ISTUpdated : Jun 24, 2025, 03:58 PM IST
joint pain

सार

Joints pain Tips: डॉ. श्रीराम नेने ने जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं। जानिए वेट कंट्रोल, एक्टिव लाइफस्टाइल और शू सेलेक्शन से कैसे मिलेगा घुटनों को आराम।

Joints Pain Relief: कार्डियोथोरेसिक सर्जन और माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर नेन अपने फैंस के लिए हेल्थ रिलेटेड जानकारी शेयर करते हैं। हाल ही में श्रीराम नेने ने जोड़े के दर्द से निपट रहे लोगों के लिए कुछ जानकारी शेयर की। अगर आप भी ज्वाइंट्स पेन से जूझ रहे हैं तो डॉ. श्रीराम के उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं। 

ज्वाइंट्स पेन से राहत के लिए टिप्स

घूटने शरीर का सबसे बड़ा जोड़ होते हैं। जब जोड़ या हड्डियों के आपस में मिलने वाले क्षेत्र में समस्या होती है तो घुटनों का दर्द पैदा होता है। व्यक्ति को सूजन के साथ अकड़न जैसे लक्षण भी महसूस होते हैं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में जॉइंट्स पेन की समस्या होती है। अगर आपको भी घुटनो संबंधी समस्या है तो डॉक्टर नेने के बताए कुछ उपाय अपनाएं। ऐसा करके काफी हद तक जोड़ों के दर्द को दूर कर सकते हैं।

1. वेट कंट्रोल से घुटनों को राहत

 अगर आप अपने घुटनों की सलामती चाहते हैं तो वेट कंट्रोल में रखें। ऐसा करने से घुटनों में दबाव कम पड़ता है और भविष्य में घुटनों की दर्द की समस्या भी कम हो जाती है।

2.एक्टिव रहने से जॉइंट्स रहेंगे दुरस्त

डॉक्टर नेने का कहना है कि अगर आप फिट रहते हैं और रोजाना वॉक, साइकलिंग, तैराकी करते हैं तो भी आपके घुटने को चिकनाई मिलती रहेगी और उनमें दर्द की समस्या नहीं होगी।

3.लेग एक्सरसाइज भी है जरूरी

आपको रोजाना मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कुछ एक्सरसाइज जैसे कि स्क्वाड, लेग लिफ्ट हफ्ते में 3 से 4 बार करना चाहिए। साथ ही आपको बैठने और खड़े होने के पॉस्चर पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि घुटने पर ज्यादा दर्द सहना न पड़े।

4.पहनें अच्छी कुशनिंग वाले शूज

अच्छे कुशनिंग, आर्च सपोर्ट वाले शूज भी आपके ज्वाइंट्स को आराम देंगे।ऊंची एड़ी वाले शूज को न पहनना ही बेहतर रहेग। सपोर्ट और कुशनिंग के लिए ऑर्थोटिक्स या शू इंसर्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आप हड्डियों के डॉक्टर से भी इस बारे में राय ले सकते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका