Stomach Cancer: साइलेंट किलर है स्टमक कैंसर, हल्के में न लें सुबह दिखने वाले ये 5 लक्षण

Published : Jun 24, 2025, 10:35 AM IST
7 home remedies to get rid of gas in your stomach fast in the morning

सार

Stomach Cancer:अगर सुबह भूख नहीं लगती या थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाता है, तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है।

Stomach Cancer Symptoms: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में कैंसर खतरनाक बीमारी के तौर पर लोगों को अपना शिकार बन रहा है। कैंसर के लक्षण आम बीमारी जैसे ही दिखते हैं जिसका लोगों को जल्दी पता नहीं चल पाता है। आईए जानते हैं कि सुबह उठते ही पेट के कैंसर के कौन से लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं।

पेट के कैंसर के लक्षण (Stomach Cancer Symptoms)

कैंसर होने पर पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं (एडिनोकार्सिनोमा) को प्रभावित करता है। अगर शुरुआती लक्षण पता चल जाएं तो स्टमक कैंसर का ट्रीटमेंट आसान हो जाता है। जानिए स्टमक कैंसर के सुबह दिखने वाले लक्षणों के बारे में।

1.स्टमक कैंसर से वेट लॉस

स्टमक कैंसर से पीड़ित कई लोगों का वजन कम हो जाता है और कमजोरी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कैंसर, शरीर की पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

2.सुबह उठते ही पेट दर्द होना

पेट के कैंसर का एक शुरुआती लक्षण पेट दर्द या बेचैनी हो सकता है, खासकर सुबह के समय। उठते ही पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द बदहज़मी या सीने में जलन जैसा लग सकता है। अगर हफ्तों तक लगातार पेट दर्द बना रहे और हर सुबह दिखे, तो डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी है।

3.उल्टी आना या जी मिचलाना

 पेट की कई समस्या होने पर मतली और उल्टी आना सामान्य लक्षण हैं। लेकिन अगर सुबह रोजाना जी मिचलाना या उल्टी आना पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। मतली और उल्टी सिर्फ कैंसर के ही नहीं, बल्कि कई अन्य बीमारियों के भी लक्षण हो सकते हैं।सुबह उल्टी आना, रात में पेट में एसिड जमा होने से भी जुड़ा हो सकता है। अगर खून की उल्टी हो या उल्टी में गहरे रंग का कॉफी जैसा पदार्थ दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

4.पेट के कैंसर में भूख हो जाती है कम

अगर सुबह भूख नहीं लगती या थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाता है, तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसा लगेगा कि पेट सामान्य से जल्दी भर गया है। भूख न लगने की वजह से अक्सर बिना कोशिश किए ही वजन कम होने लगता है।

5.स्टूल या मल का रंग बदलना

पेट के कैंसर के लक्षण मल में खून आना या मल का रंग बहुत गहरा होना भी शामिल है। ऐसा तब हो सकता है जब ट्यूमर के कारण पेट के अंदर खून बहने लगे। 

स्टमक कैंसर के लक्षण कई बार आम बीमारियों से मिलते-जुलते दिखते हैं। आपको जरा सी भी शंका महसूस हो तो डॉक्टर से जांच कराएं और पेट के कैंसर का ट्रीटमेंट सही समय पर पाएं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका