आप तक पहुंचे कोरोना... उससे पहले ही कर लें इम्यूनिटी स्ट्रांग, पिएं ये काढ़ा

Published : May 26, 2025, 11:27 PM IST
immunity booster kadha

सार

Immunity Booster Kadha Recipe: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी मजबूत रखना बेहद ज़रूरी है। घर पर आसानी से बनने वाले तुलसी, अदरक, हल्दी, गिलोय और मुलेठी जैसे आयुर्वेदिक नुस्खों से काढ़ा बनाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएँ।

Immunity Booster Kadha: देश में कोविड के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में वायरस के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। इससे कोविड को लेकर लोगों का तनाव फिर से बढ़ गया है। कुछ लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है। कई दफ्तरों और अस्पतालों में कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने भी लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है।

कोविड से बचाव के लिए इम्यूनिटी स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप काढ़ा पी सकते हैं। काढ़े में मौजूद जड़ी-बूटियां जैसे तुलसी, अदरक, हल्दी और गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

गिलोय का काढ़ा

गिलोय को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका काढ़ा भी बनाया जा सकता है। इससे रोग इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर रखें। इसके बाद पानी में गिलोय और बाकी सामग्री जैसे अदरक, हल्दी और कुछ तुलसी के पत्ते डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब तक यह पानी आधा न हो जाए, गैस बंद कर दें। इसे एक कप में छानकर पी लें।

तुलसी के पत्ते और हल्दी

इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर धीमी आंच पर रखें। इसके बाद उस पानी में अदरक, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी के पत्ते डालें। इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे छान लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार गुड़ डालें और धीरे-धीरे पिएं।

मुलेठी और अदरक का काढ़ा

अदरक और मुलेठी का काढ़ा भी बनाया जा सकता है। मुलेठी में मौजूद गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसे धीमी आंच पर रखें। अब इस पानी में तुलसी के पत्ते और अदरक डालें। इसके बाद मुलेठी पाउडर और हल्दी डालकर पानी को तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए। जैसे, अगर आपने 2 गिलास पानी रखा है, तो 1 गिलास के बाद गैस बंद कर दें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

दालचीनी और लौंग का काढ़ा

दालचीनी और लौंग का काढ़ा भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में इन दोनों का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में 3 लौंग और 1 इंच दालचीनी डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। इसे छानकर गुनगुना होने पर पी लें।

हल्दी का काढ़ा

हल्दी का काढ़ा सर्दी, सूजन और दर्द जैसी समस्याओं और रोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लें और उसमें हल्दी का एक टुकड़ा या हल्दी पाउडर डालकर मिला लें। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। गुनगुना होने पर इसे पी लें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट