
Periods Problem: हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें सबसे आम समस्या है पेट फूलना और कब्ज, जो पीरियड्स से कुछ दिन पहले से ही परेशान करने लगती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका असर पाचन पर भी पड़ता है। पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अब अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, यानी आपको भी पीरियड्स से पहले या उसके दौरान पेट फूलने और कब्ज की समस्या से जूझना पड़ता है, तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
अदरक का पानी पीने से मल त्याग ठीक होता है और सूजन भी कम हो सकती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में पीरियड्स से पहले अदरक का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
धनिया का पानी शरीर में पानी की कमी को कम करने में मदद करता है, जिससे पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।
इन सबके अलावा, न्यूट्रिशनिस्ट पेट फूलने और कब्ज की समस्या को कम करने के लिए तेज पत्ते का पानी पीने की सलाह देते हैं। तेज पत्ते में कई ऐसे एंजाइम होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं।
ऐसे में कब्ज और पेट फूलने से छुटकारा पाने के लिए आप ये 3 टिप्स भी आजमा सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.