
Daily habits for mental wellness: सासू मां ने ये ताना दिया, ननद ने ये बोल दिया..ऑफिस भी भी काम का दबाव, तनाव के कई वजह महिला की लाइफ में बनते हैं। कभी-कभी तनाव में दुनिया छोड़ने का भी ख्याल आता है। हम यहां पर आपको कुछ चीजें बताएंगे जिससे आप अपने तनाव को दूर कर सकती हैं। मूड भी बेहतर रहेगा।
1. गहरी सांस लें (4-7-8 तकनीक)
घर में अगर पति, सास, ननद के तानों से मन विचलित हो रहा है तो फिर ब्रीदिंग टेक्निक को फॉलो करें। 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक एक आसान लेकिन बेहद असरदार तरीका है। 4 सेकंड नाक से सांस लें, 7 सेकंड रोकें, 8 सेकंड में धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। इस तकनीक से नर्वस सिस्टम शांत होती है और तुरंत आप रिलैक्स हो जाते हैं।
2. फिजिकल एक्टिविटी करने लगें
अगर आप तनाव में खुद को पाती हैं तो एक्सरसाइज या फिर फिजिकल एक्टिविटी करना शुरू कर दें। इससे एंडोर्फिन नामक फील-गुड केमिकल्स निकलते हैं जो मूड बेहतर करते हैं। आप वॉक पर भी निकल सकती हैं।
3. धूप में समय बिताएं
सूरज की रोशनी से सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। 15-20 मिनट रोज़ाना बाहर समय बिताने से तनाव में कमी आती है और मन प्रसन्न रहता है।
4. अपनी भावनाओं को लिखें
जर्नलिंग से मन हल्का होता है। हर दिन 3 बातें लिखिए जिनके लिए आप आभारी है। यह निगेटिव सोच को पॉजिटिव में बदलने में मदद करता है।
5. संगीत सुनें
संगीत सुनना एक बेहतरीन मूड बूस्टर है। तनाव की स्थिति में आप अपने पसंद का गाना सुनें। इससे आपका खराब मूड अच्छा हो जाएगा।
6.पालतू जानवरों के साथ समय बिताएं
अगर घर में पालतू जानवर है तो फिर उसके साथ वक्त गुजारें। उसे प्यार करें, खेलें। बस उनके पास रहना तनाव घटाता है और ऑक्सीटोसिन हार्मोन बढ़ाता है।
7. मूड-बूस्टिंग खाना खाएं
आपका खान-पान आपके मूड को प्रभावित करता है। डार्क चॉकलेट, केला, नट्स, और सैल्मन जैसे फूड्स हैप्पीनेस हार्मोन को बढ़ाते हैं। वहीं ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड खाना मूड क्रैश कर सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.