गर्मी में रात को दही को भूलकर भी नहीं बोलें NO, जान लें ये 5 सेहत से जुड़े फायदे

हेल्थ डेस्क. रात में दही खाना चाहिए या नहीं यह हमेशा चर्चा का मुद्दा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन हम आपको बताएंगे गर्मी के मौसम में रात में दही खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

Nitu Kumari | Published : Apr 26, 2023 10:02 AM IST

18

दही (Curd) में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कार्ब्स और हेल्दी फैट भी मिलता है। इसलिए अपने डाइट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए।

28

ज्यादातर लोग दही को लंच में खाना पसंद करते हैं। इसके कई फायदे हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में अगर रात को दही खाते हैं तो उसके भी कई फायदे आपको मिलेंगे। हालांकि जिन लोगों की तासीर ठंडी होती है उन्हें रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे कफ बढ़ता है। तो चलिए गर्मी के मौसम में दही खाने के फायदे (Curd Benefits in Summer )।

38

1. हाइड्रेट रखता है

गर्मी के मौसम में दिनभर धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग थक जाते हैं। शरीर में पानी की कमी महसूस करते हैं। ऐसे में अगर रात में एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड महसूस करेंगे। रात में पानी की कमी नहीं होगी और एनर्जी लेबल भी बरकरार रहेगा।

48

2.आएगी अच्छी नींद

रात में दही खाने से अच्छी नींद मिलेगी। शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन नींद को कंट्रोल करता है। दही खाने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे अच्छी नहीं आती है।

58

3. तनाव कम करता है

अगर आप तनाव में रहते हैं तो रात में दही खाने के फायदे देख सकते हैं। रोजाना दही का सेवन करने से चिंता और तनाव को आप खुद से दूर रख सकते हैं।

68

4.पाचन बेहतर बनाता है

गर्मी के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। कई तरह की पेट की समस्या इस मौसम में देखने को मिलती है। अगर रात में दही खाते हैं तो यह आंतों के सेहत को सुधार करता है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

78

5. वजन कम करता है

दही पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इससे खाना अच्छे से पचता है। दही खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना गया है। वजन को कंट्रोल करने में प्रोटीन भी अहम भूमिका निभाती है।

88

रात में दही खाने से पहले रखे यह ध्यान

रात में अगर आप दही का सेवन करते हैं तो चीनी नहीं मिलाकर इसमें खाएं। बल्कि काला नमक और जीरा पाउडर डालकर सेवन करें।

और पढ़ें:

पैरों के निचले हिस्से में सूजन चेतावनी के हैं संकेत, इस जानलेवा बीमारी के हो रहे हैं शिकार

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति क्या है, कैसे काम करती है, किन रोगों का होता है इलाज? जानिए सब कुछ

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos