World Malaria Day 2023: मलेरिया को मात देने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, जानें सेवन का तरीका

हेल्थ डेस्क.गर्मी और बरसात के मौसम में मलेरिया का प्रकोप फैलता है। आज विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2023) है। आइए जानते हैं इस खतरनाक बीमारी के लक्षण, बचाव और घरेलू उपचार।

 

Nitu Kumari | Published : Apr 25, 2023 2:54 AM IST

15

मलेरिया संक्रामक बीमारी नहीं हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति से नहीं फैलता है। यह बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। जब कोई मच्छर काटता है तो परजीवी आपके शरीर में खुद को इंजेक्ट कर लेता है। यह ब्लड फ्लो और लिवर तक तेजी से फैलता है।

25

मलेरिया के लक्षण संक्रमण के लगभग 10 दिन से 4 सप्ताह बाद शुरू हो सकते हैं। मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति एक सप्ताह से लेकर 1 साल तक इस बीमारी को महसूस कर सकता है। इसके मुख्य लक्षण हैं-

लगातार बुखार रहना

बहुत ज्यादा ठंड लगना

अत्यधिक पसीना आना

सिर दर्द होना

मांसपेशियों में दर्द

मतली और उल्टी

35

मलेरिया का इलाज जरूरी

वक्त रहते मलेरिया का इलाज नहीं किया जाता है तो ये कई तरह के शारीरिक समस्या पैदा कर सकती है। दिमागी बीमारी, किडनी पर असर,ट्रॉपिकल स्प्लेनेगली सिंड्रोम जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। तो चलिए बताते हैं मलेरिया का घरेलू उपचार।

45

मलेरिया के घरेलू उपचार

-मलेरिया और डेंगू के इलाज में गिलोय का बड़ा रोल होता है। गिलोय की गोली या काढ़ा दिन में 3-4 बार लेना चाहिए। इसके अलावा गिलोय को काली मिर्च, पपीते के पत्तों और तुलसी के साथ उबाल लें। इसे पीने से भी बुखार में आराम मिलेगा।

-अमरुद का सेवन भी मलेरिया में फायदा पहुंचाता है। विटामिन सी और कई पोषक तत्वों से अमरुद भरपूर होता है।

-तुलसी और काली मिर्च को एक साथ पीसकर शहद के साथ सुबह और शाम सेवन करने से बुखार कम होता है।

-मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को नींबू में काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाना चाहिए। ये काफी फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा सेब पर काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खा सकते हैं। यह भी काफी लाभ देता है।

-मलेरिया में हैवी खाना नहीं खाना चाहिए। रोगी को दलिया,साबूदाना या खिचड़ी देना चाहिए।

55

मलेरिया से बचाव

सबसे पहले जान लें कि मलेरिया के मच्छर पानी में पनपते हैं। इसलिए घर और इसके आसपास पानी का जमाव बिल्कुल नहीं होने दे।

घर को साफ रखना चाहिए।

गर्मी और बरसात में पूरी बाजू के कपड़े पहनकर शाम को बाहर निकलें।

घर में भी शाम को पूरी बाजू के कपड़े पहने।

मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट का उपयोग जरूर करें।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos