झुर्रियों की जगह Skin दिखेगी जवां, 2025 में पॉपुलर होगा Exosomes Treatment

Published : Dec 20, 2024, 02:57 PM ISTUpdated : Dec 20, 2024, 02:58 PM IST
Exosomes treatment for Future Skin Rejuvenation

सार

Exosomes treatment: एक्सोसोम ट्रीटमेंट त्वचा को रिपेयर करने, दाग-धब्बे हटाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। ये डल स्किन को रेडिएंट ग्लो देकर जवां और हेल्दी बनाता है।

हेल्थ डेस्क: एजिंग या फिर उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस होता है। उम्र बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। स्किन में झुर्रियां पड़ना, दाग-धब्बे आदि चेहरे की खूबसूरती कम कर देते हैं। साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब एजिंग को भी छुपाया जा सकता है। आज हम आपको एक्सोसोम ट्रीटमेंट (Exosomes treatment) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आने वाले सालों में खूब पॉपुलर होगी। एक्सोसोम स्किन ट्रीटमेंट की मदद से न सिर्फ चेहरे के पिगमेंटेशन कम होंगे बल्कि झुर्रियां भी खत्म हो जाएंगी और त्वचा जवां दिखेगी लगेगी। आइए जानते हैं एक्सोसोम स्किन केयर के बारे मे खास बातें। 

जवां त्वचा के लिए पॉपुलर हो रहा एक्सोसोम्स ट्रीटमेंट

एक्सोसोम्स कोशिकाओं में उपस्थित छोटे मैसेंजर होते हैं जोकि ग्रोथ फैक्टर और प्रोटीन से भरे रहते हैं। ये डैमेज स्किन को रिपेयर करते हैं और साथ ही रेडिएंट ग्लो भी लाते हैं। चेहरी की डलनेस, स्किन डैमेज के लिए एक्सोसोम काम करते हैं और त्वचा को यूथफुल बनाते हैं। एक्सोसोम्स ट्रीटमेंट स्किन स्पेशलिस्ट की मदद से लिया जा सकता है। आप डॉक्टर से एक्सोसोम ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से जानने के बाद नेक्स्ट स्टेप लें। जानते हैं एक्सोसोम ट्रीटमेंट से स्किन को होने वाले फायदे के बारे में।

मुहांसे के दाग होंगे गायब

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे के दाग- धब्बे हैं तो उन्हें ठीक करने के लिए एक्सोसोम ट्रीटमेंट लिया जा सकता है। डॉक्टर इंजेक्शन की मदद से एक्सोसोम को त्वचा के अंदर पहुंचाते हैं।एक्सोसोम त्वचा को रिपेयर करता है और साथ ही पिगमेंटेशन (दाग) भी हल्के होने लगते हैं। 

चेहरे की सूजन और लालिमा से छुटकारा

एक्सोसोम ट्रीटमेंट न सिर्फ दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है बल्कि सेंसिटिव स्किन के कारण होने वाली सूजन और लालिमा को दूर करता है। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, वो भी डॉक्टर से एक्सोसोम उपचार के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

और पढ़ें: ये लाल स्मूदी पीकर 48 में भी चमक रही शालिनी पासी की Skin, आप भी करें Try

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट