
PCOS Weight loss Tip: PCOS यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हॉर्मोनल डिसऑर्डर है, जिससे महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। पीरियड्स आने में देरी होने के साथ चेहरे पर बाल आना, शरीर का वजन तेजी से बढ़ाना आदि लक्षण दिखने लगते हैं। अगर ऐसे में वजन बढ़ जाता है, तो उसे घटाना एक चुनौती होती है। फिटनेस इनफ्लुएंसर रिद्धि शर्मा नाम की लड़की को 13 साल की उम्र में PCOS डायग्नोज हुआ था। इसके कारण उनके चेहरे में मुहांसे आ गए और वजन बढ़ गया। साथ ही बाल झड़ने से लगाकर कई और समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। इस परेशानी से जूझने के लिए लड़की ने वेट लॉस करने की सोची। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे रिद्धि में बिना जिम में हैवी एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट के 23 किलो वजन कम किया।
और पढ़ें: Harnaaz Sandhu Weight Loss Secret: हरनाज संधू का डाइट हैक, चुटकीभर नमक से घटाया वजन
योगा मैट की मदद से आप घर पर ही वेट लॉस एक्सरसाइज कर सकते हैं। रिद्धि कहती हैं कि शुरुआत आप जंपिंग जैग से कर सकते हैं। इसके बाद कुछ इक्विपमेंट की मदद ले सकते हैं। 2 से 3 किलो के डंबल से शुरुआत करना बेस्ट ऑप्शन है। रिद्धी कहती हैं अगर रोजाना डिस्प्लिन से एक्सरसाइज की जाए, वेट लॉस करना बड़ी बात नहीं है। वो एक्सरसाइज के साथ वॉक या रनिंग को भी गुड ऑप्शन मानती हैं।
रिद्धि ने अपने खाने में फाइबर और प्रोटीन रिच फूड को ऐड किया। रिद्धि मानती हैं कि आप ट्रेडिशनल खाने के साथ वेट लॉस करें, ऐसा जरूरी नहीं है। प्रोटीन युक्त फूड्स को भी टेस्टी बनाया जा सकता है। आप चाहे पास्ता खाएं या फिर फाइबर वाला सलाद, इन्हें टेस्टी बनाने के तरीके सीख लें। इससे भी आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।
और पढ़ें: Weight Loss Journey: लगातार खाने की बीमारी से जूझ रही थी महिला, फिर ऐसे किया 7
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.