हेल्थ डेस्क. एक हेल्दी लाइफ तभी जी सकते हैं, जब हेल्दी डाइट लेते हो। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें बताया कि जंक फूड खाना पसंद हैं, लेकिन स्वस्थ्य जीवन के लिए हेल्दी खाना ही जरूरी है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्लेट में हेल्दी फूड को छोड़कर जंक फूड की तरह मुड़ जाते हैं। वाकई आप बीमारी से बचना चाहते हैं और जीवन में तरक्की करना चाहते हैं तो फिर हेल्दी फूड ही एक मात्र ऑप्शन हैं। कहते हैं ना 'हेल्थ इज वेल्थ' तो चलिए बताते हैं 7 फूड्स जिसे आपको किचन में जगह देना जरूरी है।
29
हरी सब्जियां हफ्ते में तीन से चार बार हरी सब्जियों का सेवन करें। ब्रोकोली, मिर्च, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, और पत्तेदार साग जैसे केल और पालक आपके डेली डाइट का हिस्सा होना चाहिए।
39
मछली हर हफ्ते दो से तीन फिश खाएं। मछली में लो फैट और हैवी प्रोटीन होता है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई तरह से स्वास्थ्य लाभ देता है। आप सैल्मन, हेरिंग और ब्लूफिश के साथ ज्यादातर लोकल सीफूड खा सकते हैं।
49
साबुत अनाज हेल्दी रहने के लिए दिन में कम से कम दो बार साबुत अनाज का सेवन करें। साबुत गेहूं का आटा, राई का आटा, जई का आटा, जौ का आटा, चौलाई का आटा, क्विनोआ का आटा या मल्टीग्रेन आटा लें। इसमें हाई फाइबर होता है जो कई तरह से हेल्थ को बेनिफिट्स पहुंचाता है।
59
फ्लैक्स सीड्स, नट्स और सीड हर दिन, अपने भोजन में 1 से 2 बड़े चम्मच पिसी हुई अलसी (Flaxseed) या अन्य बीज शामिल करें। अपने डाइट में 1/4 कप नट्स भी लें। शाम के स्नैक के तौर पर इसे ले सकते हैं। सुबह की शुरुआत आप नट्स से कर सकते हैं।
69
ऑर्गेनिक योगर्ट 19 से 50 साल के पुरुषों और महिलाओं को प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जबकि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों को 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। हर दिन तीन से चार बार कैल्शियम से भरपूर भोजन खाना चाहिए। जैसे नॉनफैट या कम फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करें। ऑर्गेनिक योगर्ट बेस्ट ऑप्शन हैं।
79
बेरीज प्रतिदिन दो से चार भाग फलों का सेवन करें। रसभरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और स्ट्रॉबेरी या जामुन खाएं। अलग-अलग मौसम में यह उपलब्ध होता है।
89
बीन्स और दाल हफ्ते में कम से कम एक बार बीन बेस्ड डिश खाने की कोशिश करें। सूप, स्टॉज,सलाद और अन्य डिश में बीन्स और दाल डालकर बनाए। ये हेल्दी भी है और टेस्टी भी।
99
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोजाना 8-12 गिलास पानी पीना न भूलें। याद रखें कि जंक फूड ज्यादा आकर्षित करता है ऐसे में हेल्दी खाना खाने के लिए आपको डिसिप्लिन होना जरूरी है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.