
हेल्थ डेस्क: विटामिंस, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों का सेवन शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाता है। फल खाने से जहां शरीर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पहुंचती है वहीं जरूरी न्यूट्रीशन भी मिलता हैं। आजकल मार्केट में फलों के पैक्ड जूस का चलन बढ़ चुका है । कई बार लोग ब्रेकफास्ट के साथ पैक जूस पीना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग तो सुबह खाली पेट भी फल या जूस का सेवन करते हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने खास बताई जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।
खाली पेट फलों का सेवन है पहुंचाता है नुकसान
खाली पेट फलों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपके पेट का माइक्रोबायोम बिगड़ सकता है। इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट सुमन अग्रवाल बताती है कि खाली पेट फल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे ही फलों का सेवन खाली पेट करते हैं तो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। अच्छे बैक्टीरिया खाना पचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना सुबह फलों का सेवन करेंगे तो गुड बैक्टीरिया मरने लगेंगे और आपको पेट संबंधी समस्या है शुरू हो जाएंगी।
वजन बढ़ाते हैं पैक्ड जूस
आप ब्रेकफास्ट करने के बाद फलों का जूस पी सकती हैं या फिर फल भी खा सकती हैं। सुबह11 या 12 बजे तक फल खाने का समय अच्छा माना जाता है। अगर आप ब्रेकफास्ट के बाद पैक्ड जूस पी रही हैं तो सावधान हो जाइए। पैक्ड जूस में शुगर अधिक मात्रा में होता है इसलिए वजन तेजी से बढ़ने के चांसेज रहते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि कभी भी पैक्ड जूस को ताजे फलों के पोषण से कंपेयर नहीं किया जा सकता है। अगर आप वाकई हेल्दी ईटिंग में विश्वास रखते हैं तो ताजे फल ही खाएं। आप खाली पेट के बजाय कुछ खाने के बाद फलों का सलाद, फलों की स्मूदी, मैंको शेक आदि ले सकते हैं।
खाली पेट खट्ठे फलों का सेवन
खट्टे फल जैसे की संतरा, अंगूर आदि में साइट्रिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। अगर आप खाली पेट खट्टे फल खाते हैं तो अचानक से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही पेट में जलन भी महसूस होती है। खट्टे फलों का सेवन करने से पेट में ज्यादा एसिड बनता है जिससे व्यक्ति को हार्टबर्न के लक्षण महसूस हो सकते हैं। सीने में जलन के साथ ही अपच की सम्या है तो खाली पेट खट्टे फल न खाएं।
रोजाना फल खाने के फायदे
डॉक्टर सभी को एडवाइज देते हैं कि रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। आप मौसमी फलों को रोजाना खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र है। अगर आप खाली पेट फल खाने संबंधी कोई भी जानकारी चाहते हैं तो डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें: खाने के पैकेट में छिपे Breast cancer से जुड़े 200 केमिकल्स, खुलेआम मौत को न्यौता
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.