Forties के डॉक्टर की चेतावनी, खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें

Published : Oct 23, 2025, 12:13 PM IST
Health Tips

सार

Health Tips: सुबह क्या खाएं क्या नहीं, ये सवाल अक्सर जहन में आता है। कई बार हम कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो दिन भर सेहत को परेशान करता है। चलिए बताते हैं, सुबह-सुबह खालीपेट क्या नहीं खाना चाहिए।

Health Tips: सुबह का खाना आपके पूरे दिन की सेहत तय करता है। अगर आप सुबह सही चीजें खाते हैं, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है। वहीं अगर गलत खानपान कर लें, तो पेट में जलन, गैस और थकान जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य (Dr. Shubham Vatsya) का कहना है कि सुबह खाली पेट कुछ चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, क्योंकि ये आपके गट हेल्थ (gut health) को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

खाली पेट कभी न खाएं ये 3 चीजें

सिट्रस फल या नींबू पानी (Citrus Fruits or Lemon Water)

डॉ. वत्स्य के अनुसार, सुबह खाली पेट नींबू पानी या खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी आदि नहीं खाने चाहिए। इनमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट की लाइनिंग को इरिटेट करती है और एसिडिटी बढ़ा देती है। लंबे समय तक ऐसा करने से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

ब्लैक कॉफी से दिन की शुरुआत ना करें

कई लोग दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से करते हैं, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक यह पेट के लिए एसिड शॉक (acid shock) की तरह काम करती है। इससे पेट में एसिड बढ़ता है, गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना) और थकान जैसी दिक्कतें होती हैं। अगर कॉफी पीनी ही है, तो इसे कुछ खाने के बाद ही पिएं।

तेज मसालेदार खाना को बोले सुबह-सुबह ना

सुबह के वक्त छोले-भटूरे, मिसल पाव, कचौरी या बहुत ज्यादा मसालेदार चीजें खाना भी नुकसानदायक होता है। डॉक्टर के अनुसार, इससे पेट में सूजन और इरिटेशन बढ़ती है। लंबे समय तक ऐसा करने से गट हेल्थ कमजोर होती है और पेट की बीमारियां बढ़ने लगती हैं।

 

 

और पढ़ें: वीकली 150 मिनट की एक्टिविटी 25% कम कर देगी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, इन 3 बातों का रखें ध्यान

सुबह-सुबह क्या खाना चाहिए

डॉ. वत्स्य कहते हैं कि सुबह की शुरुआत गट-फ्रेंडली (gut-friendly) चीजों से करनी चाहिए, जो पेट को आराम दें और एनर्जी बढ़ाएं।

आप ये हेल्दी ऑप्शन्स ट्राई कर सकते हैं –

  • भिगोए हुए बादाम या अखरोट
  • ओट्स या दलिया
  • केला या सेब
  • इडली-सांभर या डोसा
  • ब्रेड ऑमलेट
  • दो उबले अंडे
  • शेक

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप किशमिश खाएं और गुनगुना पानी पिएं। यह आपको नेचुरल एनर्जी देती है। पाचन क्रिया बेहतर होती है। आयरन का अवशोषण बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: हाई प्रोटीन डाइट का छिपा सच, वेट लॉस तो होगा लेकिन ये बड़े खतरे!

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा