भारतीयों के दांत इतने अच्छे क्यों होते हैं? वजह जानकर जर्मन हैरान

Published : May 29, 2025, 10:13 AM IST
भारतीयों के दांत इतने अच्छे क्यों होते हैं? वजह जानकर जर्मन हैरान

सार

एक जर्मन व्यक्ति ने भारतीयों के दांतों की सफाई पर सवाल उठाया है। रेडिट पर वायरल पोस्ट में उसने पूछा कि आखिर क्यों ज्यादातर भारतीयों के दांत इतने अच्छे होते हैं। जवाब में लोगों ने बताया कि नियमित ब्रशिंग और खानपान की आदतें इसका कारण हो सकती हैं।

एक जर्मन व्यक्ति ने भारतीयों के दांतों की सफाई के बारे में रेडिट पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उसने पूछा है कि आखिर क्यों ज्यादातर भारतीयों के दांत इतने अच्छे होते हैं।

अपने भारतीय सहकर्मियों के साथ काम करने के बाद, उसने यह सवाल उठाया। 'भारतीयों के दांत इतने अच्छे क्यों होते हैं? जर्मनी में मेरे कई भारतीय सहकर्मियों के दांत बहुत अच्छे हैं। उनके दांत सफेद और अच्छी तरह से देखभाल किए हुए हैं। उनके मुंह से कभी बदबू नहीं आती। मैं कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा हूं। क्या यह उनके खानपान की वजह से है? क्या यह उनके दांतों की देखभाल के अलग तरीके की वजह से है? या फिर कोई पारंपरिक या सांस्कृतिक कारण है?'

यह पोस्ट रेडिट पर जल्दी ही वायरल हो गई और कई लोगों ने इस पर कमेंट किए। ज्यादातर लोगों ने कहा कि भारतीय रोज सुबह और शाम को ब्रश करते हैं और बिना ब्रश किए कुछ भी नहीं खाते।

एक यूजर ने लिखा: ‘दिन में दो बार ब्रश करें, जीभ साफ रखें। बिना ब्रश किए कुछ भी न खाएं। पश्चिमी देशों में, खासकर अमेरिका में, लोग सुबह ब्रश करने से पहले ही नाश्ता कर लेते हैं और अपने बाकी काम करते हैं, यह मेरे लिए एक बड़ा कल्चरल शॉक था। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता।’bकई अन्य लोगों ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत