
हेल्थ डेस्क. गर्मियों के मौसम में रसीले आम खाना किसी नहीं पसंद। बड़े हो या फिर बुजुर्ग हर किसी का आम फेवरेट होता है। स्वाद के साथ-साथ आम सेहत से भी भरपूर होता है। लेकिन कुछ लोगों को आम से दूरी बनाना पड़ता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और कैलोरीज भी इसमें ज्यादा होता है। जो लोग वेट कंट्रोल करने की कोशिश में लगे होते हैं या फिर स्किन को लेकर ज्यादा पजेसिव होते हैं वो आम नहीं खाते हैं। अगर वो इसका सेवन कर लेते हैं तो गिल्ट में चले जाते हैं। लेकिन डाइटीशियन मनप्रीत के बताए तरीके से अगर आप आम का सेवन करते हैं तो गिल्ट फ्री रह सकते हैं।
डाइटीशियन मनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे गिल्ट फ्री होकर आम खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आम में एमाइलेज, प्रोटीज और लाइपेज जैसे पाचक एंजाइम होते हैं जो भोजन में कार्ब्स, प्रोटीन और वसा को तोड़ने में मदद करते हैं और पेट फूलने और गैस जैसी पाचन संबंधी परेशानी से बचाते हैं।आम में फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। तो फिर आम खाने से परहेज क्यों?
ऐसे खाएं आम
आम खाने से पहले इसे मिट्टी के बर्तन में 3-4 घंटे तक भिगोएं। यह आम में मौजूद उन एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है जो इसे पचाना आसान बनाते हैं। इसके साथ ही आम की गर्म तासीर कम हो जाती है। जिससे इसे खाने पर मुंहासे निकलने का चांस खत्म हो जाता है। आम में मौजूद न्यूट्रिएंट्स की बायोएवेलेविलिटी को बढ़ाता है।
सीड्स के साथ खाएं
आम को कद्दू या सूरजमुखी के बीज के साथ खाएं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और पेट भी ज्यादा देर तर भरा हुआ महसूस होता है। आम को लंच के बाद खाना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है।
आम की मात्रा का रखें ख्याल
आम की मिठास की वजह से लोग ज्यादा इसे खा लेते हैं। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो एक दिन में 100 ग्राम से ज्यादा आम नहीं खाने चाहिए। अगर आप इसे नियंत्रण में खाएंगे तो ना तो वजन बढ़ेगा और ना ही स्किन को कोई नुकसान पहुंचेगा।
और पढ़ें:
परिणिति चोपड़ा बनने वाली हैं दुल्हन, ऐसे घटाया था 28 किलो वजन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.