
Heart Attack Early symptoms in hindi: पिछले कुछ सालों में अचानक से हार्ट अटैक के केस तेजी से बढ़े हैं। अक्सर परिवार वाले दावा करते हैं कि हार्ट अटैक से मरने वाला व्यक्ति बिल्कुल ठीक था और उसमें कोई भी बीमारी के लक्षण नहीं थे। JAMA कार्डियोलॉजी में पब्लिश हुई कार्डियो स्टडी की मानें तो हार्ट अटैक आने के करीब 12 साल पहले ही व्यक्ति में हार्ट अटैक के लक्षण दिखने लगते हैं। जानिए आखिर क्या हैं हार्ट अटैक के अर्ली साइन और इनसे बचने के लिए हेल्दी टिप्स।
एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर, क्लीनिकल एंड क्रिटिकल कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी डॉ अमर सिंघल ने हार्ट अटैक के 12 अर्ली साइन के बारे में बताया। डॉक्टर कहते हैं व्यक्ति में हार्ट अटैक के अर्ली साइन एक साथ नहीं बल्कि समय अंतराल में दिखते हैं। इन्हें समझ कर सतर्क हो जाना बहुत जरूरी है।
और पढ़ें: Weight Loss Exercises: सिंपल एक्सरसाइज से महिला ने किया 21 kg वेट लॉस, 10 एक्सरसाइज आईं काम
अगर आपको भी हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों का आभास हो रहा है, तो तुरंत सतर्क हो जाने की जरूरत है। डॉक्टर से मिलें और ECG कराएं। डॉक्टर आपको बताएंगे कि यह शुरुआती दिल की बीमारी के लक्षण हैं। ऐसे में आपको बीपी, शुगर हर साल चेक कराना चाहिए। साथ ही रोजाना 20 से 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करें। खाने में शुगर और तेल की मात्रा कम कर दें। तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन या योग की शुरुआत करें। पर्याप्त मात्रा में नींद लें और खाने में हेल्दी डाइट शामिल करें। इन सब बातों को ध्यान रखकर आप भविष्य में होने वाले हार्ट अटैक से बच सकते हैं।
और पढ़ें: स्मोकिंग से होता है वेट लॉस, इन 4 कारणों से होता है बेहद खतरनाक
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.