मसूर दाल सिर्फ खाने में ही नहीं लगाने में भी है कमाल, चेहरे के लिए बनाएं 5 स्पेशल फेस मास्क

Published : May 23, 2025, 01:14 PM IST
5-Red-masoor-dal-face-mask

सार

Masoor dal skin care: गर्मियों में चेहरे की रंगत खो गई है? मसूर दाल के ये 5 फेस पैक टैनिंग, दाग-धब्बे और रूखेपन को दूर भगाकर निखार लाएंगे।

Red masoor dal face mask: गर्मियों में चेहरा रूखा, बेजान और मुरझाया हुआ नजर आता है और धूप की वजह से सन टैनिंग भी हो जाती है। ऐसे में गर्मी में स्किन की प्रोटेक्शन बहुत जरूरी हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आपके घर में रखी एक ऐसी दाल के बारे में जो ना सिर्फ खाने में फायदेमंद है, बल्कि अगर आप इस दाल को चार तरीके से अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी, स्किन में ग्लो आएगा, दाग धब्बे कम होंगे और सन टैनिंग से भी छुटकारा मिल जाएगा।

  1. मसूर दाल और हल्दी फेस पैक (टैन हटाने के लिए)

2 चम्मच मसूर दाल (रातभर भिगोई हुई या पिसी हुई)

1 चुटकी हल्दी

1 चम्मच दूध या दही

ऐसे बनाएं फेस पैक

सभी सामग्री मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ये पैक टैनिंग और डलनेस को हटाने में असरदार होता है।

2. मसूर दाल और शहद फेस पैक (ड्राई स्किन के लिए)

2 चम्मच पिसी हुई मसूर दाल

1 चम्मच शहद

1 चम्मच दूध

ऐसे बनाएं फेस पैक

सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। ये पैक स्किन को हाइड्रेटेड और स्मूद बनाता है।

3. मसूर दाल और नींबू फेस पैक (पिंपल्स के लिए)

1 चम्मच मसूर दाल पाउडर

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच गुलाब जल

ऐसे बनाएं फेस पैक

मसूर दाल पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और फेस पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। ये एक्ने, पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए बढ़िया फेस पैक है।

4. मसूर दाल और मलाई फेस पैक (ग्लोइंग स्किन के लिए)

2 चम्मच पिसी मसूर दाल

1 चम्मच दूध की मलाई

ऐसे बनाएं फेस पैक

मसूर दाल और मलाई के मिलाकर पीस लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाएं। फिर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करके धो लें। ये पैक चेहरे पर निखार लाता है और मुलायम बनाता है।

5. मसूर दाल और टमाटर फेस पैक (डार्क स्पॉट्स के लिए)

1 चम्मच मसूर दाल पाउडर

1 चम्मच टमाटर का रस

1 चुटकी हल्दी

ऐसे बनाएं फेस पैक

मसूर दाल पाउडर, टमाटर का रस और हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करता है। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

इंश्योरेंस क्लेम में टाइम क्यों लगता है? हॉस्पिटल डिस्चार्ज के बाद का असली माजरा
किडनी ट्रांसप्लांट कराने से पहले जान लें ये 9 बड़े नियम, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना