Hug Day: दिन में 4 बार लगे अपनों के गले, 7 तरह से शारीरिक और मानिसक रूप से मिलते हैं फायदे

हेल्थ डेस्क. वैलेंटाइन वीक (Valentine 2023) चल रहा है।कपल्स पूरे साल इस वीक का इंतजार करते हैं। प्रेम के इस सप्ताह में 12 फरवरी को आता है हग डे (Hug day)। इस दिन गले लगाकर अपनों को अपनेपन का एहसास दिलाया जाता है। गले लगाना हेल्थ के लिए जरूरी होता है।

Nitu Kumari | Published : Feb 11, 2023 8:40 AM IST

18

तनाव को करता है कम
किसी को हग करना ना सिर्फ खुशी देता है, बल्कि कई तरह से शारीरिक और मानसिक फायदे भी पहुंचाता है। सबसे पहले गले लगाने का फायदा होता है तनाव से राहत। अगर कोई तनाव में होता है तो उसे गले लगाकर कहते हैं कि सब ठीक हो जाएगा तो सामने वाले को राहत मिलता है। उसका तनाव कम होने लगाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्पर्श के जरिए दूसरे का तनाव कम किया जा सकता है। हग एक सबसे अच्छा जरिया होता है किसी को मानसिक आराम पहुंचाने के लिए।

28

हग बीमारी से बचाता है
गले लगने से तनाव कम होता है। यह बीमारियों से बचाता है। एक शोध में 400 से अधिक वयस्कों पर अध्ययन किया गया। जिसमें पाया गया कि गले लगाने से व्यक्ति के बीमार होने की संभावना कम हो सकती है। 

38

हग आपके दिल को रखता है स्वस्थ्य
हग करने से हार्ट हेल्दी होता है। इसे एक अध्ययन के जरिए साबित किया गया। वैज्ञानिकों में 200 लोगों को शामिल किया। इसे दो ग्रुप में विभाजित किया। एक ग्रुप में रोमांटिक साथी 10 मिनट तक एक-दूसरे का हाथ थामे रहे और उसके बाद 20 सेकंड तक एक-दूसरे को गले लगाते रहे।दूसरे ग्रुप में  रोमांटिक पार्टनर थे जो 10 मिनट और 20 सेकंड के लिए मौन में बैठे थे। इसके बाद देखा गया कि पहले ग्रुप के लोगों में दूसरे ग्रुप के लोगों में ब्लड प्रेशर का लेबल और हार्ट रेट कम था। इन निष्कर्षों के अनुसार, एक स्नेही संबंध आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।

48

हग डर को कर देता है कम
वैज्ञानिकों ने पाया है कि छूने से या गले लगाने से कमजोर लोगों का चिंता कम हो जाता है। वो किसी भी प्रकार के डर से मुक्त हो जाते हैं। निर्जीव वस्तु को भी अगर आप गले लगाते हैं छूते हैं तो  यह डर कम करने में मदद करती है। शोध में देखा गया कि टेडी बियर को पकड़कर भी लोगों ने अपने डर पर काबू पाया।

58

हग खुशी देता है
हग करने से आपको खुशी महसूस होता है। जब आप हग करते हैं तो ऑक्सीटोसिन केमिकल जिसे "कडल हार्मोन" कहते हैं उसका स्तर शरीर में बढ़ जाता है। जिसकी वजह से खुशी महसूस और तनाव में राहत मिलती है।

68

हग करने से दर्द होता है कम
गले लगने या स्पर्श से दर्द में राहत मिलती है। इसे लेकर एक शोध किया गया। फ़िब्रोमाइल्गिया ( fibromyalgia) से पीड़ित लोगों के लिए छह ट्रीटमेंट रखे गए थे।हर ट्रीटमेंट में स्किन पर हल्का स्पर्श शामिल था। अध्ययन में देखा गया कि प्रतिभागियों की लाइफ क्वालिटी बेहतर हुई और दर्द कम होने की सूचना दी।गले लगना स्पर्श का दूसरा रूप है जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

78

हग करने से संवाद करने में मिलती है मदद
हग करके आप सामने वालों से वो बातें बोल देते हैं जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। स्पर्श से आप अपनी भावना को उससे साझा कर सकते हैं। स्पर्श आपके दुख,खुशी, एहसास के हर रंग को सामने वालों को बता सकती है।
 

88

कितनी बार करना चाहिए हग
हेल्थ एक्सपर्ट और अन्य लोगों का कहना है कि दिन में कम से कम चार बार अपनों के गले लगना चाहिए।  भले ही गले लगने का वक्त कम हो, लेकिन यह आपके शरीर और दिमाग पर पॉजिटिव असर डालता है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos