
हेल्थ डेस्क: प्यार भरी हग सभी दुखों को दूर कर सकता है। गले लगना किसी के प्रति प्यार जताने का सबसे खूबसूरत एहसास है। बहुत भाग्यशाली होते हैं वो जिनके पास गले लगने के लिए कोई है। क्योंकि यह आपके पूरे शरीर को स्वस्थ बनाता है।
हाँ, अगर कोई आपको प्रेमपूर्ण भावना से गले लगाता है, तो इसका दिल और दिमाग दोनों पर गहरा असर पड़ता है। आलिंगन आपके शरीर को कई बीमारियों से बचा सकता है। चिकित्सा विज्ञान भी मानता है कि गले मिलने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आलिंगन या गले लगने से भी कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसलिए रोज सुबह और शाम किसी न किसी को गले लगाएं। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मूड अच्छा रहेगा- गले लगने से मूड अच्छा होता है। अगर आप किसी बात से परेशान हैं और कोई आपको गले लगा लेता है, तो कुछ देर के लिए आपकी बेचैनी कम हो जाती है। आलिंगन हैप्पी हार्मोन रिलीज़ करता है जो मूड अच्छा रखता है।
ये भी पढे़ं- सोने से पहले पी लें सुपारी की तरह दिखने वाले इस फल का पानी, होने 7 अमेजिंग फायदे
Better Digestion के लिए पानी पीने का क्या है सही तरीका?
मानसिक तनाव दूर होगा- आलिंगन मानसिक तनाव से भी मुक्ति दिलाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब आप किसी को गले लगाते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर कम होने लगता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन कहते हैं। कोर्टिसोल हार्मोन कम होने से मानसिक तनाव, चिंता जैसी समस्याएं कम होती हैं।
रक्तचाप सामान्य- आलिंगन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है। सही तरीके से पूरे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। जिससे रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। गले लगने से ऑक्सीटोसिन रिलीज़ होता है, जिसे विज्ञान की भाषा में 'कडल हार्मोन' कहते हैं। इससे शरीर को आराम मिलता है।
दिल खुश होता है- गले लगने से दिल की सेहत में भी सुधार होता है। इससे आपको खुशी और सुरक्षा का एहसास होता है। आलिंगन शरीर के लिए ध्यान की तरह काम करता है। यह मन को शांत और आराम देता है। जो दिल को भी खुश करता है।
दिमाग तेज़- रोज़ाना गले लगने से याददाश्त तेज़ होती है। इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होता है, जो दिमाग को तेज़ और मानसिक तनाव से मुक्त करता है। इसलिए रोज़ाना गले लगना ज़रूरी है।
और पढे़ं- मोटापा+कोलेस्ट्रॉल हो रहा हाई, 5 Dinner Mistakes हैं कारण
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.