पुरुषों में भी बढ़ रही बांझपन की समस्या, टाइट अंडरवियर पहनना सहित ये हैं 11 बड़े कारण

Published : May 25, 2023, 01:44 PM ISTUpdated : May 25, 2023, 01:45 PM IST
infertility problem increasing in men

सार

11 Causes of Infertility Problems In Men: भारत में बांझपन के शिकार पुरुषों की संख्या 23 प्रतिशत हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में बांझपन के शिकार पुरुष और महिलाओं का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। 

हेल्थ डेस्क: मां बनना हर स्त्री के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। इसे स्त्री का दूसरा जन्म भी कहते हैं इसी के साथ-साथ एक पुरुष के लिए भी पिता बनना बहुत कठिन होता है। पिता बनते ही पुरुष पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। कहते हैं कि पुरुष कभी बूढ़ा नहीं होता, क्योंकि उसकी बॉडी क्लॉक के साथ पॉज नाम का शब्द कभी नहीं जुड़ता। जबकि महिलाएं में मेनोपॉज एक उम्र के बाद आ जाता है जो कि उनकी मां बनने की क्षमता पर असर डालता है। इसीलिए महिलाओं पर जल्दी मां बनने का प्रेशर होता है लेकिन पुरुष पर समय से पिता बनने का ऐसा कोई दबाव नहीं होता। जबकि सच ये है कि पुरुषों के लिए भी एक बॉयोलॉजिकल पैमाना है। यानि कि पुरुष किसी भी उम्र में पिता बन सकते हैं लेकिन बढ़ती उम्र को देखते हुए बच्चे की सेहत पर इसका असर पड़ेगा।

विश्वभर में महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हो रहे बांझपन का शिकार

अमेरिकन सोसायटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों में फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक टेस्‍टोस्‍टेरोन हार्मोन का लेवल है। इसका सीधा असर स्‍पर्म काउंट पर पड़ता है। इसके अलावा पुरुषों के फर्टिलिटी रेट को स्‍पर्म की गतिशीलता भी प्रभावित करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में बांझपन के शिकार पुरुष और महिलाओं का प्रतिशत 20 से 40 प्रतिशत तक है। वहीं भारत में बांझपन के शिकार पुरुषों की संख्या 23 प्रतिशत हैं।

मेल इन्फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले कारक

पुरुषों में बांझपन यानि मेल इन्फर्टिलिटी भी एक बड़ा कारण है, जिसकी वजह से कई कपल्स को कंसीव करने में समस्या होती है। इसके पीछे कई कारक होते हैं।

  • टेस्‍टोस्‍टेरोन में कमी
  • खराब लाइफस्टाइल
  • टेस्टिकुलर कैंसर
  • स्‍मोकिंग हैबिट
  • टाइट अंडरवियर पहनना
  • नींद की कमी
  • अल्कोहल का सेवन
  • अनहेल्दी डाइट
  • लो स्पर्म काउंट
  • हार्मोन्स अनबेलैंस
  • बढ़ती उम्र

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट