
Chair Yoga: 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। लोगों के अंदर योग को लेकर जागरुकता फैले इसलिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के बिजी लाइफ में हमारा ज्यादातर वक्त कुर्सी पर बैठकर ही गुजरता है। ऐसे में पेट के आसपास चर्बी जमनी शुरू हो जाती है। वक्त इतना नहीं होता है कि हम जिम या फिर योगा क्लास ज्वाइन कर पाएं। तो सवाल है कि फिर पेट की चर्बी कैसे कम करें? हम यहां पर आपको कुछ योगासन बताने जा रहे हैं जिसे आप चेयर के जरिए कर सकते हैं। इसे “चेयर योगा” कहते हैं। 5 आसान चेयर योगा पोज से आप धीरे-धीरे अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं।
इस योगासन को करने से पेट के निचले हिस्से की चर्बी को घटाने में हेल्प मिलती है।
कैसे करें-सबसे पहले एक ऐसी कुर्सी लें जो फिसलता नहीं हो। उसके किनारे पर बैठें और अपने पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। पैरों को कुछ सेकंड ऊपर होल्ड करें और फिर नीचे ले जाएं। इसे 10-20 बार करें। यह आसन आपके एब्स को टोन करती है। इस योगासन को आप घर या बाहर कहीं भी कर सकते हैं।
इस योग को करने से पीट, पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। कमर दर्द में राहत मिलती है।
कैसे करें: कुर्सी पर सीधे बैठते हुए रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए कमर को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं और दोनों हाथों को कुर्सी के हैंडल या बैकरेस्ट पर रखें। कुछ सेकंड होल्ड करें और फिर वापस आएं। फिर आप यह क्रिया बाईं ओर दोहराएं। 10-15 बार इस योगासन को करें।
नी-टू एल्बो से आपके एब्स टोन होते हैं।
कैसे करें-कुर्सी पर सीधे बैठें, दाएं घुटने को उठाएं और बाएं हाथ की कोहनी से उसे छूने की कोशिश करें। फिर दूसरी तरफ यही दोहराएं।इस योगासन से पेट के साइड्स वाले मसल्स पर स्ट्रेस पड़ता है।
चेयर बेंड योगासन से साइड फैट कम होते हैं। कमर टोन होता है।
कैसे करें: कुर्सी पर बैठकर एक हाथ सिर के ऊपर उठाएं और दूसरे हाथ से कुर्सी को पकड़ें। अब जिस हाथ को ऊपर उठाया है, उसकी दिशा में कमर को धीरे-धीरे झुकाएं। 5 सेकंड होल्ड करें और फिर सीधा हो जाए। दूसरी तरफ भी ऐसे ही दोहराएं। 10-15 बार इसे करें।
इस आसन से कोर स्ट्रेंथ बढ़ता है और बेली फैट कम होता है।
कैसे करें: कुर्सी पर सीधे बैठें। अपने दोनों हाथ सिर के पीछे रखें और पैरों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। अब घुटनों को छाती की ओर लाएं और फिर वापस नीचे ले जाएं इसे 10-20 बार दोहराएं। शुरुआत में आप इसे 5 बार करें। धीरे-धीरे स्टेमिना मजबूत होता जाता है।
कुर्सी पर बैठकर आप इन 5 योगासन को करें और थोड़े ही दिन में आपको फर्क नजर आने लगेगा। हालांकि कुर्सी योगा को आप ज्यादा सावधानी से करें। फिसलने का डर होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.