Yoga Day Quotes in Hindi: योग से शुरुआत, रोग से मुक्ति, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेयर करें ये कोट्स

Published : Jun 21, 2025, 08:27 AM ISTUpdated : Jun 21, 2025, 09:41 AM IST
Yoga Day Quotes in Hindi 1

सार

Yoga Day quotes in Hindi: विश्व योग दिवस पर जानें महान योग गुरुओं के अनमोल विचार। योग के लाभ और जीवन में इसके महत्व को समझें। स्वस्थ तन और मन के लिए योग को अपनाएं।

International Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इसकी मंजूरी दी थी और पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन का मकसद लोगों को योग के प्रति जागरुक करना और योग के लाभ के बारे में बताना है। योग एक ऐसी भारतीय संस्कृति है, जिससे ना सिर्फ शारीरिक शांति, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है, इसलिए योग करना बहुत जरूरी है। भारत में कई ऐसे विश्व योग गुरु हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में योग को प्रचलित किया है। आज विश्व योग दिवस के मौके पर इन महान योग गुरुओं के वचनों को याद करते हैं और योगा करने का संकल्प लेते हैं ।

योग दिवस पर महान योग गुरुओं के विचार (Inspiring Quotes of Great Yoga Gurus on International Yoga Day)

1. स्वामी विवेकानंद- योग मन की एकता का विज्ञान है।

2. परमहंस योगानंद- योग मन की बेचैनी को स्थिरता में बदलने की कला है।

3. बी.के.एस. अय्यंगर- योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है।

शरीर ही वह मंदिर है जहां आत्मा निवास करती है।

4. श्री श्री रविशंकर- योग का मतलब है जुड़ाव- शरीर, मन और आत्मा का संतुलन।

5. बाबा रामदेव- योग को जीवन का हिस्सा बनाइए, फिर देखिए कैसे बदलता है जीवन।

योग डे कोट्स हिंदी में (Yoga Day Quotes in Hindi)

1. योग सिर्फ कसरत नहीं, यह आत्मा की शांति का मार्ग है।

2. जो जीवन को जानता है, वही योग को अपनाता है।

3. तन और मन का संतुलन ही योग है।

4. हर दिन योग करो, हर रोग से दूर रहो।

5. योग से ही होगा नया सवेरा, स्वस्थ जीवन का यह है सहारा।

6. योग से जुड़ो, प्रकृति से जुड़ो, स्वयं से जुड़ो।

योग दिवस की शुभकामनाएं (Yoga Day Wishes in Hindi):

1. स्वस्थ जीवन की है ये पहचान, योग से ही होता है हर काम आसान। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. हर सुबह की शुरुआत हो योग के नाम, तन-मन हो शांत, जीवन बने निष्काम। योग दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

3. न सिर्फ शरीर, बल्कि आत्मा को भी स्वस्थ बनाता है योग। योग अपनाएं और खुशहाल जीवन पाएं। योग दिवस की शुभकामनाएं।

4. योग है अनुशासन, योग है विश्वास, योग है प्रकृति से जुड़ने का एहसास। Happy International Yoga Day 2025

5. जहां योग है, वहां रोग नहीं। योग करें, निरोग रहें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा