
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इस खास दिन का महत्व लोगों के बीच योग के प्रति जागरूकता फैलाना है। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम इस बार योगा फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई है। दिन प्रति दिन जिस तरह से भारत में मोटापा फैल रहा है, योग इस समस्या का निवारण कर सकता है। योग न सिर्फ वेट लॉस में मदद करता है बल्कि मानसिक परेशानियों को भी दूर भगाता है। अगर आपके पेट की चर्बी बढ़ रही है, तो कुछ योगसन की मदद से इसे कम किया जा सकता है।
कमर दर्द से राहत से लेकर पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना भुजंगासन कर सकते हैं। भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। योग को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों की मदद से शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। करीब 15 से 30 सेकंड तक इस पोजीशन में रहे। इस योग को कुछ दिन करें और खुद ही फायदा महसूस करें।
पवनमुक्तासन योग पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ पेट की चर्बी भी घटाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट में पीठ के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़ें और उन्हें छाती की ओर लाएं। दोनों हाथों से पैरों को पकड़कर कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें। आप शुरुआत में पैर तब तक मोड़े, जब तक बेहतर महसूस हो।
नौकासन पेट की मांसपेशियों पर सीधा काम करता है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठें और पैरों व शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाकर शरीर को नाव के आकार में बैलेंस करें। आप चाहे तो शुरुआत में बेल्ट का यूज भी कर सकते हैं। 10 से 20 सेकंड तक नौकासन करने से बैली फैट कम होने लगेगा।
और पढ़ें: महंगे ट्रीटमेंट की नहीं जरूरत, होंठ को गुलाबी और सॉफ्ट बनाएगा ये खास स्क्रब
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.