अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं खरीद पाएंगे कोई भी कफ सीरप, केंद्र सरकार ने बनाया सख्त नियम

Published : Jun 16, 2026, 05:15 PM IST
 कफ सीरप

सार

Cough syrup prescription rule: क्या अब बिना प्रिस्क्रिप्शन के कफ सीरप नहीं मिलेगा? किन कफ सीरप की बिक्री पर सख्त नियम लागू हुए हैं? केंद्र सरकार ने कफ सीरप के लिए नया नियम क्यों बनाया? 

केंद्र सरकार ने कफ सीरप को लेकर सख्य नियम बना दिए हैं। सीरप की ब्रिकी को नियंत्रित करने के लिए औषधि नियम, 1945 में एक नया संशोधन किया है। इस नए रूल के तहत कंज्यूमर फार्मेसियों से बिना डॉक्टर के पर्चे के कफ सीरप नहीं खरीद पाएंगे। यह सख्त कदम मध्य प्रदेश और राजस्थान में दूषित कफ सीरप पीने से 22 बच्चों की मौत की घटना के कुछ समय बाद उठाया गया है। जानिए इसके बारे में अधिक जानकारी।

सीरप के बिक्री निर्माण में निगरानी

9 जून, 2026 की यह अधिसूचना आने के बाद अधि सूचना संशोधन के तहत औषधि नियमों की अनुसूची K में सूचीबद्ध दवाओं से "सिरप" शब्द को भी हटा दिया गया है। इस नए नियम के कारण बिना प्रिस्क्रिप्शन के सिरप की उपलब्धता समाप्त हो गई है। अब तर ओवर द काउंटर दवा के रूप में कफ सीरप धड़ल्ले से खरीदे जा रहे थे लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। वहीं खांसी की गोलियां, टैबलेट या लॉज़ेंज को अभी भी मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है। 

और पढ़ें: Medicine Price Gap: अमेरिका में जो दवा 95000 Rs. की, वही भारत में मिली 2300 Rs. में!

इन कफ सीरप की खूब होती थी बिक्री

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव हर्ष मंगला द्वारा जारी कि देश भर की फार्मेसियों को सिरप और संबंधित उत्पादों की बिक्री को नियंत्रित करने वाले संशोधित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। अब तक मेडिकल स्टोर से कफ सिरप, जैसे कि बेनाड्रिल, ग्लाइकोडिन, ज़ेडेक्स, टस्क डीएक्स, ग्रिलिंक्टस, कॉफसिल्स, हिमालय कॉफलेट, डाबर हनीटस आदि खरीदना बेहद आसान था। जब डॉक्टर किसी को पर्चे में ये दवा लिखेंगे, आप तभी इन कफ सीरप को मेडिकल स्टोर से खरीद पाएंगे। चूंकि कड़े नियम बन गए है, तो ऐसे में धड़ल्ले से बिकने वाले कफ सीरप की बिक्री में भी कमी देखने को मिलेगी। 

और पढ़ें: फेस क्लीनिंग के लिए फेस वॉश ही नहीं, घर की इन 5 चीजों से करें स्क्रब और पाएं ग्लोइंग स्किन

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!
Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!