
Acne From Intimacy: टीनएज की उम्र में हॉर्मोनल चेंज के कारण ज्यादातर लोगों को एक्ने की समस्या हो जाती है। वहीं कुछ समय बाद एक्ने अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटिमेसी के कारण भी एक्ने की समस्या हो सकती है। ऐसा हम नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट मानसी सोशल मीडिया में बताती दिख रही हैं। हो सकता है कि आपको भी इस बात से हैरानी हो रही हो। आइए जानते हैं कैसे इंटिमेसी के कारण मुहांसे हो सकते हैं।
इंटिमेसी के दौरान शरीर से अधिक पसीना आता है। अगर पसीने को साफ ना किया जाए तो बैक्टीरिया और ऑयल मिल सकते हैं। जिसके कारण छिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे आ सकते हैं। एक्ने से बचने के लिए आपको इंटिमेसी के बाद नहाना चाहिए और शरीर को साफ रखना चाहिए।
फेशियल हेयर या फिर चेहरे के बाल भी मुहांसों का कारण बन सकते हैं। इंटीमेसी के दौरान चेहरे में बालों में इरिटेशन होती है और ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जिसके कारण रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। यहीं कारण है कि इंटिमेसी या सेक्स से मुंहासों का खतरा बढ़ जाता है।
Disadvantages of Tight Jeans: क्या आप पहनते हैं कस्सी जींस, जानें क्या हैं खतरे?
अगर हेयर प्रोडक्ट त्वचा में लग जाए तो इसका बुरा असर सामने दिखता है। इंटीमेसी के दौरान हेयर प्रोडक्ट त्वचा में लग जाते हैं। अगर इन्हें साफ न किया जाए तो यह मुंहासे का कारण बन सकते हैं। आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
अगर इंटिमेसी या सेक्स के बाद शरीर की सफाई की जाए तो मुहांसों की समस्या से बचा जा सकता है। सेक्स के शरीर में गुड हॉर्मोन रिलीज होते हैं लेकिन सफाई का ध्यान न देने पर एक्ने आ जाते हैं।
और पढ़ें: घंटों पसीना बहाने के बाद भी वेट मशीन की नहीं हिल रही निडिल? 7 कारण जिम्मेदार
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.