Til Gud Benefits: ठंड में तिल-गुड़ खाने से शरीर में क्या होता है बदलाव, जानिए फायदे

Published : Oct 29, 2025, 12:34 PM IST
til gud khane ke fayde

सार

Til Gud Benefits for health: सर्दियों में गुड़ और तिल खाने के फायदे क्या हैं? जानें कैसे ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। यहां जानें गुड़-तिल के फायदे और नुकसान से जुड़ी सारी जानकारी।

अक्टूबर खत्म होने के साथ ही गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। भारत के कई राज्यों में कड़कड़ाती ठंड पड़ती है। कई जगहों पर पारा माइनस में होता है। ऐसे में वुलन कपड़ों पहनने के साथ खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। भले स्वेटर-जैकेट सर्द हवाओं से बचने में मदद करते हों, लेकिन ऐसे कई फूड भी हैं जो शरीर को अंदर से गरम रखते हैं। जिनमें ज्यादातर घरों में गुड़ और तिल का सेवन किया जाता है। घर में बच्चे और बड़े बुजुर्ग हैं तो चलिए जानते हैं आप किस तरह गुड़ और तिल के कॉम्बिनेशन उनका ख्याल रख सकते हैं।

ठंड में गुड़ खाने के फायदे 

  • गुड़ केवल मिठास नहीं बल्कि शरीर को अनेक फायदे पहुंचाता है। ये वात और पित्त में संतुलन बनाए रखने का काम करता है। ठंड में गुड़ खाने से गर्मी मिलती है और रक्त प्रवाह भी ठीक रहता है।
  •  गुड़ नेचुरल डिटॉक्स है, जो शरीर को अंदर से साफ करता है। ये लीवर को साफ रखने और ब्लड को प्यूरीफाई करने का काम करता है। 
  • जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, वह ठंड में खाने के बाद एक टुकड़े का गुड़ का सेवन करें। इसके अलावा एसिडिटी और ब्लोटिंग की दिक्कत से भी निजात दिलाता है।
  • ठंड में बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में गुड़ खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की प्रॉपर्टीज होती हैं, जो खांसी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं।
  •  गुड़ नेचुरल में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम करता है। महिलाओं को खासकर गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Cracked Heels Remedy: सर्दियों में पाएं मुलायम एड़ियां, बिना खर्च के आजमाएं ये 2 घरेलू नुस्खे

सर्दियों में तिल खाने के फायदे 

  • ठंड में भूख ज्यादा लगती है। ओवर ईटिंग से बचने के लिए तिल का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि लंबे वक्त तक पेट भरा रखता है। 
  • तिल कब्ज और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर करता है। तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक का भंडार है। जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं।
  •  बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में तिल का सेवन कर सकते हैं, ये कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है।

ये भी पढ़ें- Winter Kids Care Tips:सर्दी में तुलसी के पत्तों के 3 असरदार यूज, बच्चों को सर्दी-खांसी से रखेंगे दूर

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल 

तिल और गुड़ खाने के क्या फायदे होते हैं ?

  • गुड़-तिल प्राकृतिक तौर पर गरम होते हैं, जो शरीर में गर्माहट बनाए रखते हैं। 
  • सर्दी-जुकाम से बचने के लिए तिल और गुड़ का सेवन करें। 
  • ठंड में बाल झड़ने की समस्या आम है, तिल में मौजूद विटामिन E बालों पोषण देता है। जबकि गुड़ शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है।

तिल और गुड़ का सेवन कैसे करें?

तिल-गुड़ को अलग-अलग खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में तिल गुड़ के लड्डू, गजक या फिर घी के साथ इसे खा सकते हैं। 

तिल-गुड़ सुबह और शाम कब खाना चाहिए? 

तिल और गुड़ गरम होते हैं, इसलिए इसका सेवन सुबह करने की सलाह दी जाती है। ये दिनभर एनर्जी देने का काम करता है। तिल के साथ रोज गुड़ खा सकते हैं?जवाब है हां। तिल संग गुड़ का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, हर रोज एक चम्मच तिल और 5-10 ग्राम गुड़ काफी है। 

तिल और गुड़ खाने के नुकसान क्या हैं?

तिल और गुड़ का सेवन एक सीमित मात्रा तक ही सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप दिन भर या फिर सुबह-शाम इसका सेवन करते हैं तो शुगर लेवल हाई होने के साथ एलर्जी या फिर पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

National Doctors Day: डॉक्टर के पास जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इलाज पर पड़ सकता है भारी
Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा