
हेल्थ डेस्क: शरीर से एक्स्ट्रा वेट को अगर कम करना है तो आपको डाइटिंग करने या रोजाना खूब एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं। आप सिर्फ जापानी वेट लॉस टिप्स को अपनाकर एक्स्ट्रा वजन कम कर सकते हैं। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या जापानी वेट लॉस टिप्स में है, जो बिना किसी मेहनत के वजन कम हो जाएगा? आपको बताते चलें कि जापानी लोग खाने से लेकर नहाने तक में स्ट्रिक रूल फॉलो करते हैं। इस कारण से उनका वजन नहीं बढ़ता। जानिए क्या है जापानी वेट लॉस टिप्स।
आजकल लोग खाने को 5 से 10 मिनट में खत्म कर देते हैं और दूसरे कामों में लग जाते हैं, लेकिन जापानी मान्यता के अनुसार खाने को धीमे-धीमे चबाकर खाना चाहिए। आपको खाने को कम से कम 25 से 30 बार चबाना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन के दौरान कैलोरी बर्न होी है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
कुछ लोगों को खाने के दौरान बार-बार पानी पीने की आदत होती है। पानी अधिक पीने से पेट फूल जाता है और डाइजेशन भी सही से नहीं हो पाता है। जापानी लोगों का मानना है कि खाने के बीच में कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। बार-बार खाने के दौरान पानी पीने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ सकती है।
जापानी मान्यता के अनुसार अगर आपको शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बर्न करना है तो हॉट शावर लेना चाहिए। आप उतने ही गर्म पानी से नहाएं, जितना आपका शरीर सहन कर सके। गर्म पानी से नहाने पर हीट शॉक प्रोटीन उत्पन्न होती है, जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देती है।
जापानी लोग कम कार्बोहाइड्रेट और अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं। प्रोटीन अधिक खाने से शरीर को देर तक भूख नहीं लगती और साथ ही मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। खाने में ताजे फल, सब्जियों का सेवन जापानी लोग अधिक करते हैं। ऐसा करने से उनका शरीर स्लिम रहता है।
जापानी लोगों का मानना है कि खाने में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। अच्छा मेटाबॉलिज्म कैलोरी बर्न की प्रक्रिया को बढ़ाता है। जापानी लोग खाने में ओमेगा 3 फैटी एसिड फूड्स के साथ ग्रीन टी का भी सेवन करते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है और साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है।
और पढ़ें: Matcha Tea Benefits: नॉर्मल चाय से कई गुना फायदेमंद है माचा टी, क्यों बनी Genz की फेवरेट?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.