जीरा-सौंफ-अजवाइन खाली पेट कौन सा पानी पीना चाहिए, नंबर-3 से होगा weight loss

Published : Jul 15, 2024, 11:44 AM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 04:46 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: सुबह के समय अगर आप भी जीरा अजवाइन सौंफ या नींबू का पानी पीते हैं, लेकिन समझ में नहीं आता कि इसके फायदे क्या होते हैं और कौन सा पानी हमारी सेहत के लिहाज से सबसे ज्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

PREV
17

जीरा पानी

ये एंजाइम प्रोडक्शन को बढ़ाकर पाचन में मदद करता है। सूजन को कम करता है और अपच को रोकता है। ये मेटाबोलिज्म में सुधार करके वजन घटाने में मदद करता है। आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा रात भर के लिए भिगो दें और इसे सुबह खाली पेट पिएं।

27

अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी पाचन स्वास्थ्य को बढ़ाता है और गैस और सूजन को कम करता है। महिलाओं को पीरियड्स की ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। आप 1 चम्मच अजवाइन के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें और इसे सुबह सबसे पहले पिएं।

37

नींबू पानी

विटामिन सी के कारण ये इम्यूनिटी को बढ़ाता है। पाचन में मदद करता है और हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं।

47

तुलसी जल

तुलसी का पानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। ये पाचन में मदद कर पेट की ऐंठन को कम करता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। एक गिलास पानी में एक मुट्ठी तुलसी की ताजी पत्तियों को रात भर भिगो दें। इसे सुबह उबालकर छान लें और खाली पेट पिएं।

57

मेथी का पानी

मेथी का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। पाचन में सुधार करता है और एसिडिटी को कम करता है। ये स्किन प्रॉब्लम को भी ठीक करता है। इसके लिए 1 चम्मच मेथी के दानों को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। इसे सुबह खाली पेट पिएं।

67

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी पाचन तंत्र को मजबूत करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है और वजन घटाता है। 1 चम्मच सौंफ के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे पी लें।

77

अदरक का पानी

अदरक का पानी पाचन में सुधार करता है और मतली कम करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है। एक गिलास पानी में ताजा अदरक के कुछ टुकड़े डालें और इसे उबाल लें, फिर गुनगुना करके सुबह सबसे पहले पिएं। 

और पढ़ें- काली मिर्च से अजवाइन तक घर में आसानी से उगाएं ये 7 देसी मसाले

Recommended Stories